एक्सप्लोरर

आगरा में मां और चाचा बने हैवान, अवैध संबंध छिपाने के लिए 8 साल के बच्चे की हत्या की

Agra Crime News: आगरा में बीते दिनों एक 8 वर्षीय मासूम का शव था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस मामले की जांच के बाद दंग रह गई.

Agra News Today: आगरा से मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. इस घटना को सुनकर हर कोई हतप्रभ है. जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बच्चे की निर्मल हत्या कर दी. आरोपी महिला ने देवर के साथ मिलकर मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और 3 दिन तक मासूम के शव को छत पर ही छुपा कर रखा. 

बीते 1 दिसंबर को मासूम का शव बोरी में बंद घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला था. जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के बाद पुलिस भी चौंक गई क्योंकि 8 वर्षीय रौनक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद की मां और चाचा ही निकले. उन्होंने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए मासूम की हत्या कर दी थी. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला आगरा के पिनाहट थान क्षेत्र के नयापुरा गांव का है. 29 नवंबर की देर शाम को मासूम बच्चा घर के सामने से खेलते- खेलते लापता हो गया था. इस घटना के बाद 8 वर्षीय रौनक की काफी तलाश की गई पर वह नहीं मिला. निराश होकर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मासूम बच्चे की तलाश शुरू कर दी. पुलिस के काफी तलाशने के बावजूद मासूम का कोई सुराग नहीं लगा. बीते 1 दिसंबर की सुबह को बोरे में बंद मासूम का शव घर से ही कुछ दूरी पर पड़ा मिला. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. 

पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा
मृतक रौनक की हत्या को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. शव मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की हत्या का खुलासा हुआ. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये भी उजागर हुआ कि रौनक की हत्या उसी दिन कर दी गई थी, जिस दिन से वह लापता था. इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के दौरान पता चला कि रौनक ने मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. 

मृतक रौनक किसी को उनके अवैध संबंध के बारे में न बता दे. इस डर से मां और चाचा ने मिलकर उसको मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
इस मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी ईस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को सुबह मासूम का शव बंद बोरे में मिला था. जिसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी.

डीसीपी ईस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि मृतक बच्चे की मां और चाचा के अवैध संबंध थे. बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को तीन दिन तक छत पर ही छुपा कर रखा. उन्होंने बताया कि आरोपी मां और चाचा को को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: आगरा में ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, मचा हड़कंप, जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget