एक्सप्लोरर

Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से 2 की मौत, 30 घायल

Unnao Road Accident: उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां एक डीसीएम को पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी.

Agra Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस ने डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में डीसीएम में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए और डीसीएम के ड्राइवर समेत दो की मौत हो गई. डीसीएम सवार लोग लखनऊ से इटावा के सैफई में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे. 

उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के पास एक्सप्रेस वे पर 252 किलोमीटर संख्या पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही डीसीएम एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिसके बाद वहां यात्रियों में चीख-पुखार मच गई. डीसीएम के पलट जाने की वजह से उसमें सवार सभी यात्री घायल हो गए और डीसीएण चालक समेत दो की मौत हो गई. 

कैटरिंग का काम करने जा रहे थे लोग
घटना की सूचना पर यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को CHC व जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डीसीएम में सवार लोग लखनऊ के आलमबाग से इटावा के सैफई कैटरिंग का काम करने जा रहे थे. तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में घायल राकेश नाम के युवक ने बताया कि वो सभी खाना बनाने के कारीगर व हेल्पर थे. सैफई में किसी कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे. पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

कार्रवाई में जुटी पुलिस
सीओ बांगरमऊ विजय आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में 30 लोग घायल हैं जिनमें से 12 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, बाकी लोगों का इलाज चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है.

UP Politics: 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह कांग्रेस यूपी में भी निकाल सकती है पदयात्रा, जानें- क्या है रणनीति?

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget