एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब इस मंदिर के नाम से जाना जाएगा

UP News: आगरा में मेट्रो की शुरुआत जल्द होने वाली है. पीएम मोदी फरवरी के अंत में उद्घाटन कर सकते हैं. वहीं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर रख दिया गया है.

Agra News: आगरा वासियों को मेट्रो की सौगात जल्द मिलने वाली है. जिसको लेकर अनुमान जताया जा रहा है कि फरवरी के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा मेट्रो का उद्घाटन किया जा सकता है और उसके बाद आगरा मेट्रो की सौगात मिलेगी. आगरा के लिए मेट्रो परियोजना महत्वाकांक्षी योजना मानी जाती है. जो अब आगरा शहर वासियों को मिलने वाली है. आगरा मेट्रो के स्टेशन बन कर तैयार हो रहे है. लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हो रहे. अब मेट्रो स्टेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, तो वही आगरा के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. आगरा का जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन अब मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा.

पहले इस स्टेशन का नाम जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन था. जिसे बदलकर अब मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन कर दिया गया है. पूर्व में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे और मेट्रो हाई स्पीड ट्रायल में शामिल हुए थे. उस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा जामा मस्जिद रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर कहा गया था और मांग की गई थी कि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर होना चाहिए जिसकी अब मंजूरी मिल गई है. आदेश मिलने के बाद मेट्रो स्टेशन पर मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन का होल्डिंग लगा दिया गया है.

बदल गया मेट्रो स्टेशन का नाम
आगरा में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द आगरा वासी जल्द मेट्रो का सफर कर सकेंगे. इस बीच बनकर तैयार हो रहे मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन कर दिया गया है. जिसकी पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने मांग की थी. जब मुख्यमंत्री आगरा मेट्रो के निरीक्षण पर आए थे तो उनके सामने भी जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर लोगों ने मांग की थी.

ये भी पढ़ें: क्या है वो मामला जिसके लिए राहुल गांधी को रोकनी पड़ी भारत जोड़ो यात्रा? जानें- सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget