एक्सप्लोरर

Agra Ghatia Azam Khan Road: घटिया आजम खां रोड का बदला नाम, विरोधी बोले- जो नाम मिटा रहे हैं उनको जनता मिटा देगी

Agra News: आगरा  (Agra) में घटिया आजम खां मार्ग (Ghatia Azam Khan Road) अब स्वर्गीय अशोक सिंघल मार्ग (Ashok Singhal Marg) के नाम से जाना जाएगा. नाम बदलने के फैसले पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है.

Agra Ghatia Azam Khan Road Name Changed: प्रसिद्ध साहित्यकार शेक्सपीयर की बहुत ही प्रसिद्ध लाइन है कि नाम में क्या रखा है. लेकिन, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) हो या आगरा नाम के इर्द-गिर्द ही राजनीति घूमती है. बीते रोज आगरा के नगर निगम कार्यकारिणी में आगरा (Agra) के कई सारे चौक-चौराहों और सड़कों का नाम बदल दिया है. घटिया आजम खां मार्ग (Ghatia Azam Khan Road) अब स्वर्गीय अशोक सिंघल (Ashok Singhal) मार्ग के नाम से जाना जाएगा. इसके साथ ही कई सारे महापुरुषों के नाम पर भी सड़कों, चौराहों और मार्गों का नाम रखा गया है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे (Tatya Tope) के नाम पर किदवई पार्क रोड,  पुलवामा में हुए शहीद कौशल कुमार रावत के नाम पर कहरई मोड़ और अन्य चौराहों का नाम भी इसी तरह से बदला गया है.  

स्वर्गीय अशोक सिंघल का जुड़ा नाम 
नगर निगम ने कार्यकारिणी में प्रस्ताव लाकर इन नामों का बदलाव किया है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा घटिया आजम खां रोड के नाम बदलने पर हो रही है. अब इस रोड का नाम स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है. इसको लेकर आगरा के मेयर नवीन जैन का कहना है अशोक सिंघल भगवान राम के अनन्य भक्त थे और उनका सिटी स्टेशन रोड पर जन्म हुआ था. राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता, इसलिए जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए इस नाम में बदलाव किया गया है. जल्द ही नगर निगम के सभी डॉक्यूमेंट्स में बदला हुआ नाम नजर आएगा. 

विपक्ष ने किया हमला 
वहीं, नाम बदलने के फैसले पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमीलुद्दीन का कहना है कि ये नाम मिटाने की सियासत हो रही है लेकिन जो लोग नाम मिटा रहे हैं उनको जनता मिटा देगी. समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि नाम बदलने से जनता के मुद्दों का समाधान हो जा रहा हो, तो समझ में भी आता है. उन्होंने आगरा मेयर से सवाल किया कि क्या बुनियादी मुद्दे और समस्याओं का हल नाम बदलने से हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 

यूपी पुलिस को मिलेगी मार्क अल्फा JVPC Carbine, आतंकियों की आएगी शामत

UP Conversion News: IAS इफ्तखारुद्दीन के वायरल वीडियो ने पकड़ा तूल, अब SIT करेगी मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget