एक्सप्लोरर

UP News: आगरा नार्कोटिक्स ने किया अंतराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े रैकेट का भंडाफोड, करोड़ों की चरस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Agra Police: आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के सिंडिकेट से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने 50 किलो की चरस समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Agra Anti Narcotics Task Force: नशे पर लगाम लगाने की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस की आगरा की एंटी नार्कोटिक्स टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार आगरा एंटी नार्कोटिक्स टीम ने मथुरा के माठ थाना क्षेत्र से नशे के अंतराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एंटी नार्कोटिक्स टीम ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चरस सहित तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. एंटी नार्कोटिक्स टीम ने तस्करों के पास से एक लग्जरी कार को भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नशे की तस्करी कर रहे यह तस्कर बेहद शातिराना अंदाज में अपने काम को अंजाम दिया करते थे. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लग्जरी कार टाटा सफारी के मडगार्ड में छुपाए गए करीब 50 किलो की चरस को बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बरामद की गई चरस की कीमत 3 करोड़ आंकी गई है. फिलहाल पुलिस ने करोड़ों की चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

सिंडिकेट बनाकर करते थे तस्करी

पुलिस ने बताया कि यह तस्कर सिंडिकेट बनाकर नेपाल से लाई गई चरस की सप्लाई बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक करते थे. पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह सभी नेपाल के नशे के सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं और नेपाल से तस्कर उन्हें बिहार के चंपारण में नशे की सप्लाई करता था. जिसके बाद वह चरस को छुपाकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत पंजाब तक सप्लाई करते थे.

गाड़ी के मडगार्ड में रखा था 50 किलो चरस

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान के अनुसार उन्होंने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर यमुना एक्सप्रेस वे पर बैरिकेडिंग कर तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान एक सफारी को रोका गया, जिसमें चार लोग सवार थे. वाहन की तलाशी के दौरान उसके मडगार्ड पर लगे विशेष कवर ने उनका ध्यान खींच लिया. जिसकी ठीक से जांच करने पर उसमें 50 किलो चरस बरामद की गई. फिलहाल मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें:
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ से पहले धार्मिक स्थलों को विकसित करेगी योगी सरकार, लिस्ट में ये मंदिर शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget