एक्सप्लोरर

आगरा में 144 एकड़ जमीन पर बन रहा सिविल एयरपोर्ट, केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया निरीक्षण

आगरा में 579 करोड़ की लागत से सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह ने बघेल ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. साल 2026 तक निर्माण पूरा होने का अनुमान है.

Agra News: आगरा शहर अब सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार है, क्योंकि आगरा में नई सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है. सिविल एयरपोर्ट के बनने पर आगरा वासियों को कई बड़े फायदे होंगे. आगरा एक एक पर्यटन नगरी है, जहां देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक रोजाना आते हैं. आगरा के धनौली में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. लगभग 579 करोड़ रुपए की लागत से सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अनुमान है कि जुलाई 2026 तक सिविल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और सभी को इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा. 

आगरा के धनौली में सिविल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. इसके निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पहुंचे. केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली. एसपी सिंह बघेल ने बताया है कि सिविल एयरपोर्ट 144 एकड़ में बनकर तैयार हो रहा है, पूरी जमीन को अधिग्रहण कर लिया गया है, मुआवजा भी दे दिया गया है. 

साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सबसे अच्छी बात यह रही कि अधिग्रहण के मामले में कोई भी व्यक्ति कोर्ट तक नहीं पहुंचा . एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री को जानकारी दी गई है कि जुलाई 2026 तक सिविल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा हालांकि 3 महीने के लिए एयरपोर्ट टेस्टिंग पर रहता है . 2026 अक्टूबर और नवंबर के महीने में आगरा से जहाज उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे . सिविल एयरपोर्ट के बनने से देश के बड़े शहरों और प्रदेश की राजधानियां से आगरा में कोई न कोई फ्लाइट आएगी . 

आसपास के कई जिलों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया है कि आगरा के सिविल एयरपोर्ट के आसपास के कई जिलों को फायदा होगा और सबसे ज्यादा फायदा मथुरा को होगा. क्योंकि आगरा में जितने लोग ताजमहल देखने आते हैं, उससे 2 से 3 गुना पर्यटक बांके बिहारी जी, वृंदावन व गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के लिए आते हैं. 

मंत्री ने बताया कि ऐतिहासिक इमारत जीवन में एक या दो बार देखी जाती है , लेकिन धर्म की कोई सीमा ही नहीं है , धर्म के नाम पर व्यक्ति 100-200-400 बार जाता है. मंत्री ने कहा कि मैं कल ही बांके बिहारी के दर्शन करके आया हूं, सबसे ज्यादा फायदा एयरपोर्ट का मथुरा को मिलेगा. साथ ही आगरा के आसपास के छोटे शहरों के कपड़ा व्यवसायी, आगरा से सीधे उड़ान भर के सूरत जा सकेंगे, जिन्हें व्यापार करने में सहूलियत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget