एक्सप्लोरर

अस्पताल के बाहर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Agra Crime News: प्रेमिका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है और ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रही थी. इसी दौरान हॉस्पिटल के बाहर इंतजार कर रहे प्रेमी ने उसको गोली मार दी.

Agra Today News: आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र ड्यूटी से घर जा रही नर्स को गोली मारने का मामला सामने आया. घायल नर्स का प्रेमी हॉस्पिटल के बाहर आने का इंतजार कर रहा था और जैसे ही नर्स प्रेमिका ड्यूटी खत्म कर हॉस्पिटल से बाहर निकली तो प्रेमी ने गोली चला दी. गोली लगने से घायल प्रेमिका का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया.

प्रेमिका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है और ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रही थी. हॉस्पिटल से बाहर निकलते ही रास्ते में आरोपी बबलू मौर्य ने गोली मार दी, जिससे नर्स घायल हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और जांच पड़ताल शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों ही एक दूसरे को जानते हैं और पिछले 3 साल से प्रेम संबंध में हैं.

प्रेमी ने प्रेमीका को मारी गोली 

प्रेमी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के चलते प्रेमी गुस्से में था और प्रेमिका को गोली मार दी. युवती को गोली मारने की सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए. पुलिस अधिकारी घायल युवती से मामले की जानकारी कर रहे हैं. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है. हॉस्पिटल के बाहर गोली कांड से अफरा तफरी मच गई थी. 

हॉस्पिटल के बाहर प्रेमी कर रहा था इंतजार 

थाना ताजगंज क्षेत्र में हुए गोलीकांड के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू हॉस्पिटल के बाहर ही प्रेमिका के आने का इंतजार कर रहा था और जब ड्यूटी खत्म कर नर्स प्रेमिका हॉस्पिटल से बाहर आई तो गोली मार दी. 

क्या बोले आगरा के एसीपी?

इस मामले पर एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवती को गोली मारी गई है. सूचना पर पुलिस बल पहुंच गया. घायल युवती काशीराम योजना निवासी है. घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी की जा रही है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही गिरफ्तारी भी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: मंगेश यादव के परिजनों से अखिलेश यादव की मुलाकात, एनकाउंटर का जिक्र कर हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget