एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ के विरोध में औरैया में ट्रेन रोकने की कोशिश, पुलिस प्रशासन की सतर्कता से हिरासत में प्रदर्शनकारी

Agnipath Scheme Protest: यूपी के औरैया में भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब प्रदर्शकारियों ने ट्रेन रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया.

Auraiya Protest Over Agnipath Scheme: सेना भर्ती स्कीम को लेकर यूपी के कई जिलों में युवाओं को विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. औरैया जिला भी इससे अछूता नहीं है. अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में युवाओं ने यहां के रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और फिर ट्रेन रोकने की कोशिश की, जिसकी खबर मिलते ही थाना पुलिस को सूचना दी गई और एसपी व एसडीएम सीओ खुद मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

औरैया में ट्रेन रोकने की कोशिश 

औरैया जिले की अगर बात की जाए तो यहां पर प्रशासन पहले से ही जुमे की नमाज को लेकर एक्शन में था. शहर के उन स्थानों पर ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही थी जो संवेदनशील हो सकते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अग्निपथ योजना को लेकर भी छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. औरैया पुलिस को आज जैसे ही खबर मिली कि यहां के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कुछ उपद्रवी छात्र ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहे हैं जो बिना किसी देरी के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

इस दौरान अधीक्षक अभिषेक वर्मा व एसडीएम नवजीत कौर को देखकर कुछ लोग तो भाग गए लेकिन पुलिस ने पकड़ में आए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब प्रदर्शन कर रहे युवकों को पकड़ा तो वो अधिकारियों के सामने रोने लगे और अपनी आर्थिक हालत बताते हुए भावुक हो गए. हालांकि पुलिस ने बाद में इन्हें हिरासत में ले लिया. 

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध की बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

अग्निपथ योजना को लेकर बवाल
इस मामले पर एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कुछ उपद्रवी लोग ट्रेन को रोकने की कोशिश करना चाह रहे थे जिसकी सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल अग्निपथ को लेकर यूपी समेत देश के कई हिस्सों में छात्रों की नाराजगी देखने को मिल रही है. पिछले कई सालों से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों में सरकार के इस फैसले को लेकर गुस्सा है. कई जगहों पर रेल रोकने और आगजनी भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- 

Agnipath Protest: बुलंदशहर में जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस फोर्स और PAC जवानों ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget