एक्सप्लोरर

मतदान के बाद सीएम योगी ने एबीपी गंगा से की खास बातचीत, बोले- 400 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगा एनडीए 

मतदान के बाद एबीपी गंगा से खास बातचीत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और संवैधानिक कर्तव्य भी। चुनाव लोकतंत्र का एक उत्सव होना चाहिए।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में यूपी की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में भी मतदान जारी है। गोरखपुर के बूथ नंबर 246 में योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सुबह 7 बजे जाकर वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से भी वोट करने की अपील की।

मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार

मतदान के बाद एबीपी गंगा से खास बातचीत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और संवैधानिक कर्तव्य भी। चुनाव लोकतंत्र का एक उत्सव होना चाहिए। पांच साल के बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान का अधिकार हर एक मतदाता को है, किसी भी जाति, किसी भी मजहब, किसी भी मत का हो हर वयस्क मतदाता अपना वोट कर सकता है। तो फिर हम जनहित और देशहित में निर्णय लेकर क्यों नहीं अपना वोट कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हमें व्यापक जागरूकता पैदा करनी चाहिए, प्रयास किया भी गया है। इस सबके बावजूद जो लोग मतदान से वंचित रह जाते हैं इस बार चूक न करें, मतदान अवश्य करें। इसी लेकर प्रशासन ने चुनाव की घोषणा से पहले व्यापक जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया है।'

सबसे पहले किया मतदान

बातचीत के दैरान सीएम ने बताया कि 'वो एक दिन पहले ही गोरखपुर आ गए थे और पने बूथ के लोगों के साथ बैठक भी की थी। सीएम ने बताया कि मतदान करने जब गया तो मुझे जानकारी नहीं थी कि पहले मुझे ही मतदान करना है। बूथ पर मैजूद लोगों ने सीएम योगी से पहले मतदान का अग्रह करते हुए का कि 'हम लोग आपके साथ ही मतदान करेंगे।'

गोरखपुर में होगी बीजेपी की जीत

उपचुनाव के नतीजों पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव के आम चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। ये इलेक्शन देश के लिए चुनाव लड़ने का है और गोरखपुर का हर वासी, हर मतदाता बीजेपी के पक्ष में पहले भी मतदान करता रहा है और आगे भी मतदान करने वाला है। बीजेपी के पास ये सीट पहले भी थी और आगे भी रहेगी। योगी ने कहा कि बीजेपी यूपी में 74 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी और गोरखपुर सीट भी अच्छे अंतर से जीतेगी।

मतदान के बाद सीएम योगी ने एबीपी गंगा से की खास बातचीत, बोले- 400 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगा एनडीए 

पब्लिक फ्रंट फुट पर है

नतीजे आने से पहले विरोधियों द्वारा गठबंधन को लेकर शुरू हुए प्रयास पर सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी 300 प्लस के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी और अपने सहयोगियों के साथ बीजेपी 400 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। मोदी जी के 5 साल के कार्यकाल को लेकर आम जन में जो उत्साह है रुझान है वह सचमुच अभिनंदनीय है। ये पहले हुआ है जब प्रत्याशी और पार्टी पीछे है और पब्लिक फ्रंट फुट पर है और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

हिंसा का स्थान नहीं

चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'जिन लोगों के लिए सत्ता ही सबकुछ है, उन्होंने सत्ता को केवल अपने व्यकितगत स्वार्थ की तुष्टि का साधन बना लिया है। सत्ता इनके लिए सेवा का माध्यम नहीं है, वो लोग हिंसा का सहारा ले रहे हैं।' सीएम ने कहा कि बंगाल में छह चरण के चुनाव में व्यापक हिंसा हुई और यूपी और पश्चिम बंगाल की तुलना करें तो बंगाल की तरह यूपी में पिछले 6 चरण में हिंसा का एक भी मामला सामने नहीं आया।' योगी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में अच्छी स्थिति में है और 26 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget