एक्सप्लोरर

काशी के बाद अब अयोध्या के संत ममता बनर्जी को भेजेंगे जय श्रीराम अंकित पोस्टकार्ड, कही बड़ी बात

महंत परमहंस दास ने जय श्री राम का नारा लगाने पर ममता बनर्जी के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा भारत में नहीं लगेगा तो क्या बांग्लादेश व पाकिस्तान में लगेगा।

अयोध्या, एबीपी गंगा। जय श्रीराम के जयकारे से खफा रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अयोध्या के संत भी जय श्रीराम अंकित पोस्टकार्ड भेजेंगे। संतों का मानना है कि इससे उनकी भगवान राम के प्रति आस्था बढ़ेगी। अयोध्या में गुरुवार को तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंस दास ने हवन पूजन कर इसका एलान किया। महंत ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम अयोध्या से 11000 जय श्री राम अंकित पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।

पाबंदी तो रावण और बाबर भी नहीं लगा सके

महंत परमहंस दास ने जय श्री राम का नारा लगाने पर ममता बनर्जी के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि जय श्री राम का नारा भारत में नहीं लगेगा तो क्या बांग्लादेश व पाकिस्तान में लगेगा। इस मौके पर राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य डॉ रामविलास दास वेदांती ने कहा कि जय श्रीराम पर पाबंदी तो रावण और बाबर जैसे आतताई भी नहीं लगा सके तो ममता बनर्जी की क्या मजाल है।

काशी के बाद अब अयोध्या के संत ममता बनर्जी को भेजेंगे जय श्रीराम अंकित पोस्टकार्ड, कही बड़ी बात

जल्द शुरू होगा मंदिर का निर्माण कार्य

रामविलास दास वेदांती ने मोदी और योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए यह एलान किया कि 2022 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पूर्व राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मौजूद बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी आकाश मणि त्रिपाठी ने कहा जय श्री राम अंकित अयोध्या से भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड की संख्या निकट भविष्य में 11,000 से कई गुना अधिक हो सकती है इस दौरान बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे।

संतों ने भेजी श्रीरामचरितमानस

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारों को लेकर छिड़ी जंग में वाराणसी के संत भी कूद पड़े थे। सोमवार को संतों ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को डाकघर से पोस्‍ट के जरिए श्रीरामचरितमानस भेजी थी। इस दौरान महंत बालक दास ने कहा था कि, 'ममता बनर्जी को प्रभु श्रीराम के नाम से एलर्जी हो गई है। काशी ऐसी नगरी है, जो विश्‍व का मार्गदर्शन करती है। ऐसे में यहां के संतों की कोशिश ममता बनर्जी को सही मार्ग दिखाने और हिंदुत्‍व के प्रति गलत भावना खत्‍म करने की है।'

काशी के बाद अब अयोध्या के संत ममता बनर्जी को भेजेंगे जय श्रीराम अंकित पोस्टकार्ड, कही बड़ी बात

श्रीरामचरितमानस का अध्‍ययन करें ममता

महंत बालक दास ने यह भी कहा था कि, 'श्रीरामचरितमानस ममता बनर्जी को पोस्‍ट करके निवेदन किया गया है कि वह उसका अध्‍ययन करें। रामचरित मानस में भाईचारे और सौहार्द के साथ सभी को साथ लेकर चलने की बात कही गई है। ममता बनर्जी राजा के रूप में हैं और राजा का जनमानस के साथ कैसा व्‍यवहार होना चाहिए, यह भी श्रीरामचरितमानस में बताया गया है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget