एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान के बाद बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी पर भी मंडराया संकट, जानें- पूरा मामला?

Moradabad News: मुरादाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को 2 साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर स्वार सीट खाली कराने मांग की है.

Azam Khan News: सपा नेता आजम खान (Azam Khan) और उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आजम की विधायकी जाने के बाद अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) की विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है. हाल ही में मुरादाबाद (Mordabad) की छजलैट थाने में चल रहे एक मामले में अब्दुल्ला आजम को कोर्ट (MP MLA Court) ने दो साल की सजा सुनाई है. जिसके बाद बीजेपी (BJP) विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर स्वार सीट (Suar Seat) खाली घोषित करने की मांग की है. 

मुरादाबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले में आरोपित 9 अभियुक्तों में से 7 को बरी कर दिया जबकि आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया और उन्हें 2-2 साल की सजा सुनाई है. ऐसे में अब अब्दुल्ला आजम की विधायकी पर तलवार लटक रही है. वहीं बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इस मामले में प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखा है जिसमें अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से मिली 2 साल की सजा का हवाला देते हुए स्वार विधानसभा सीट को रिक्त घोषित करने की मांग की है. जिसके बाद अब एक बार फिर रामपुर में स्वार विधानसभा सीट पर चुनाव की घोषणा हो सकती है. 

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने लिखा पत्र

मुरादाबाद के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा आजम खान और अब्दुल्ला आजम को सजा के एलान के बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है. अदालत ने जो फैसला दिया है वो अपने आप में ऐतिहासिक है. देश में ये पहला ऐसा मामला साबित होगा जहां पर एक ही विधायक की दो बार विधायक बनने के बाद दोनों बार कोर्ट ने ही उनकी विधायकी को छीना हो. सत्य की हमेशा जीत होती आई है और आगे भी सत्य की ही जीत होगी. 

आकाश सक्सेना ने कहा कि हमने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखा है, कि कोर्ट के फैसले का संज्ञान लेते हुए अब्दुल्ला आजम की स्वार सीट को रिक्त किया जाए और आगे की जो प्रक्रिया है उसको आरंभ किया जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी हर स्थिति में चुनाव के लिए तैयार रहती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रामपुर विधानसभा सीट के बाद स्वार विधानसभा सीट पर भी सपा का वर्चस्व खत्म होगा या आजम खान इस सीट को बचाने के लिए कुछ कर पाएंगे या नहीं. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: अनुप्रिया पटेल को लगा बड़ा झटका, 2024 में हो सकता है नुकसान, बेहद गंभीर हैं आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget