एक्सप्लोरर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, इसी महीने पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

340 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के नौ जिलों को कवर करेगा.

लखनऊ से गाजीपुर तक को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसी को लेकर यूपी के मुख्य कार्यपालक और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी लखनऊ से इसी मार्ग से निरीक्षण करते हुए आजमगढ़ पहुंचे. उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रधानमंत्री के इस रोड के लोकार्पण का कार्यक्रम है.

अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस बार बारिश कुछ ज्यादा हुई है जिसके चलते मार्ग पर कुछ जगह पानी लग गया था. जिसको दुरुस्त कराया जा रहा है. इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सभी जगह बिजली के तार, लाइटें, सिग्नल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है. लेन मार्किंग कर ली गई है. रोड पर कंप्लीट है. करीब 97 फीसदी कार्य पूरा हो गया है. इसके अलावा सुल्तानपुर में कूड़ेभार में एयर स्ट्रिप को लेकर आज एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ भी निरीक्षण किया गया. इस पर वायुसेना के विमान उतारे जाएंगे.

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मार्ग की क्वालिटी अच्छी है और इस पर 160 से 170 की स्पीड से चला जा सकता है. हालांकि 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही नियम निर्धारित है. इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मुख्यमंत्री का प्रस्ताव है. जिस पर कार्य हो रहा है. चिन्हित किया जा रहा है कि कहां-कहां पर इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा. क्योंकि इसी से पूर्वांचल के विकास का मार्ग निर्धारित होगा.

यह 340.824 किलोमीटर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर चंदसराय गांव से शुरू होता है और उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से लगभग 18 किलोमीटर दूर गाजीपुर जिले (एनएच-19) के हैदरिया गांव में समाप्त होता है. ये छह लेन का एक्सप्रेसवे आठ लेन तक विस्तार योग्य है. एक्सप्रेसवे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के नौ जिलों को कवर करेगा. यह वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों को भी लिंक सड़कों के माध्यम से जोड़ेगा. इसके अलावा, सुल्तानपुर जिले के कुडेभर में एक्सप्रेस-वे का तीन किलोमीटर लंबा रनवे भी होगा. इस रनवे को आपात स्थिति के दौरान भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए प्रस्तावित किया गया है.

ये भी पढ़ें-
CM भूपेश बघेल के पिता पर दर्ज होगी FIR,ब्राह्मण समाज को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

AAP विधायक आतिशी का आरोप- दिल्ली दंगे की सही जांच कर असल अपराधियों को पकड़ने का दिल्ली पुलिस का कोई इरादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget