एक्सप्लोरर

UP News: 'स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है', लक्ष्मी वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- अखिलेश की लुटिया डुबाएंगे

Acharya Pramod krishanam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य के माता लक्ष्मी को लेकर दिए बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने सीएम योगी से भी एक अपील की है.

Swami Prasad Maurya Controversial Statement: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) एक बार फिर हिन्दू धर्म पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं, जिसे लेकर धर्मगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने उन पर तीखा हमला बोला है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को इलाज की जरूरत है वो सीएम योगी (Yogi Adityanath) से उनके बोलने पर पाबंदी लगाने के लिए कहेंगे. 

आचार्य प्रमोद कृष्ण ने सपा नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गई है. उन्हें इलाज की बहुत जरुरत है, मैं सीएम योगी आदित्यनाथ जी कहूंगा कि उनके बोलने पर पाबंदी लगाई जाई जाए." 

आचार्य प्रमोद कृष्ण ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के दो संकल्प है- पहले हिंदुओं को गाली देना एवं दूसरा अखिलेश यादव की लुटिया डुबाना. उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग तुच्छ राजनीति के चलते हिंदू देवी देवताओं को अपमान करते हैं. लाखों करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

दरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने अपनी पत्नी की पूजा और सम्मान करते हुए तस्वीरें करते हुए तस्वीरें शेयर की, इन तस्वीरों के साथ मौर्य ने लिखा, "दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?"

धर्मगुरुओं और हिन्दू संगठनों ने जताई आपत्ति

मौर्य ने आगे लिखा, "यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है." स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर विवाद मच गया है. तमाम धर्मगुरुओं और हिन्दू संगठनों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है और इसका विरोध किया है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले भी वो कई बार हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, उन्होंने रामचरित मानस को लेकर भी सवाल उठाए थे.

UP Politics: यूपी में कैसी होगी I.N.D.I.A गठबंधन की तस्वीर? 21 दिनों बाद हो सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget