एक्सप्लोरर

Senthilkumar S Remarks: 'ऐसा रहा तो सांड वाले राज्यों में भी BJP का परचम..', DMK सांसद पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

DMK MP DNV Senthilkumar S Gaumutra Remarks: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस हिंदी हार्टलैंड को गौमूत्र राज्य बताने पर बुरे फंस गए हैं. इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता ने हमला बोला.

डीएमके सांसद (DMK MP) के बयान से सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिंदी हार्टलैंड को गौमूत्र राज्य बताने पर डीएनवी सेंथिलकुमार एस (DNV Senthilkumar S) विरोधियों के निशाने पर हैं. इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) में शामिल डीएमके के सांसद पर कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने जोरदार हमला बोला है. बता दें कि मंगलवार को लोकसभा में संबोधन के दौरान डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने हिंदी राज्यों को गौमूत्र कह दिया. उनके बयान से सदन में विवाद की स्थिति बन गई. हंगामा मचने के बाद उन्होंने सफाई भी दी. लेकिन हिंदी पट्टी के प्रदेशों को गौमूत्र राज्य वाली टिप्पणी से बवाल थम नहीं रहा है.

कांग्रेस नेता ने डीएमके सांसद के बयान पर बोला हमला

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डीएमके सांसद के बयान को बकवास बताया है. उन्होंने कहा कि डीएमके नेता सनातन धर्म के खिलाफ बकवास करते रहे, तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी बीजेपी का परचम लहराएगा. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की गौमूत्र वाली टिप्पणी को सनातन धर्म के अपमान से जोड़ते हुए बकवास बताया. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म का बताया अपमान

आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले भी डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को आड़े हाथों ले चुके हैं. तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी. उन्होंने कहा था कि इन बीमारियों का विरोध नहीं बल्कि खत्म किया जाना चाहिए. 

विवादित बयान सामने आने के बाद बीेजेपी को बैठे बिठाए मोर्चा खोलने का मौका मिल गया. बीजेपी नेता और साधु-संतों ने बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया. इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को जवाब देना मुश्किल हो रहा था. सत्तारुढ़ दल बीजेपी के साथ कुछ विपक्षी नेताओं ने भी उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला बोला. कांग्रेस ने डीएमके का बचाव करने से दूरी बना ली थी.

Avneesh Mishra: बस्ती के लाल का कमाल, अमेरिका के परमाणु लैब में नियुक्ति, जानें- कितना मिलेगा पैकेज?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget