एक्सप्लोरर

Sanatan Dharma Row: धर्माचार्य बोले- 'नादान हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, पुराणों का शब्द है 'हिंदू'

Sanatan Dharma News: आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने स्वामी प्रसाद के हिन्दू को लेकर दिए बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होने कहा कि वो सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा करते हैं उन्हें सनातन का ज्ञान नहीं.

Sanatan Dharma Controversy: देश की सियासत में इन दिनों सनातन और हिंदू धर्म पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की टिप्पणियां आई हैं.  रामचरित मानस से शुरुआत होकर सनातन पर पहुंचने के बाद अब जाकर हिंदू धर्म में हिंदू शब्द तक पहुंच गई है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों किसी न किसी बहाने हिंदू धर्म को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. हालांकि, उनकी बयानबाजी से आहत धर्माचार्य और समाजिक संगठन के लोगों ने एक सुर में उनकी आलोचना की है. 

दरअसल, मौर्य ने हरदोई की एक जनसभा में हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि हिंदू फारसी शब्द है. फारसी में इसका मतलब चोर, नीच, अधम है. हम इसे धर्म कैसे मान सकते हैं. अयोध्या के हनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने स्वामी प्रसाद के बयान को सिरे से नकारते हुए कहा, स्वामी प्रसाद का बयान सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए किया गया कृत्य मात्र है. वह नादान हैं उन्हें सनातन का ज्ञान नहीं है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के आचार्य

उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द बहुत प्राचीन है और इसकी व्याख्या करना स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों के बस की बात नहीं है. मेरुतंत्र और कालिका पुराण जैसे ग्रंथों में हिंदू शब्द का उल्लेख है. उसको वह नहीं समझ सकते. उनके जन्म के बहुत पहले से इस देश को हिंदुस्थान कहा जा रहा है. अब वह हिंदू सरोवर के कारण कहा जा रहा है या सिंध का फारसी रूपांतरण हो जाने कारण हिंद बन गया और हिन्दू कहा जाने लगा यह विद्वान के विवचेना का विषय है. 

आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि हिंदुस्तान के अस्तवित्व को लेकर किसी कोई भ्रम नहीं है. सनातन-वैदिक धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जाता है. इसका आधुनिक नामकरण है. जैसे आप किसी को मारवाड़ी और मराठी कहते हैं तो यह कोई धर्म तो नहीं बल्कि एक कल्चर आपके सामने आता है. ऐसे ही विदेश से आए लोगों ने सनातन-वैदिक धर्म के लोगों को हिन्दुस्तानी और सनातन-वैदिक धर्म को हिंदू कहा. हिंदू कहने से जो कल्चर और जीवन विचार पद्धति सामने आती है, वह सनातन-वैदिक धर्म ही है. इस धर्म का आधुनिक नामकरण हिंदू है. 

'कुछ लोग डीएनए बदलने की तैयारी में हैं'

आचार्य ने कहा, अब इसकी आलोचना की जा रही है. यहाँ तक कि कुछ लोग अपना डीएनए बदलने की तैयारी में है. इसमें केवल स्वामी प्रसाद ही नहीं बल्कि स्टालिन भी शामिल हैं. इनसे कुछ सवाल पूछना है ये हिंदू-सनातन धर्म से असहमत हो सकते हैं, लेकिन क्या ये अपने पिता को पिता नहीं मानते? यह प्रश्न है. क्या वे करुणानिधि के वंशज नहीं हैं? यदि नहीं हैं तो स्टालिन का टाइटिल कहां से मिला है?

स्वामी प्रसाद यदि हिंदू धर्म को नहीं मानते तो इनके नाम में मौर्य शब्द कैसे लगा? मौर्य वंश तो हिन्दुस्थान की धरती पर फला-फूला। इसके राजा हिन्दुस्थान की धरती पर ही राज्य किया. उन्होंने कहा कि मौर्य शब्द, भारत की वैदिक परंपरा से आया है. स्वामी शब्द भी सनातन की देन है. प्रसाद की संस्कृति ब्राह्मण संस्कृति है. इस पर ओशो ने बहुत बृहद रूप में बताया है. चाहे स्वामी प्रसाद हो या उदयनिधि. इन्हें नाम, जन्म और यहाँ तक कि पहचान भी सनातन परंपरा से मिली है. 

मौर्य जैसे लोग कुंठा के शिकार

उन्होंने कहा कि दक्षिण में पितृ परंपरा चलती है. हम यहां पूर्वजों, कुल-गोत्र और उनकी विचार परंपरा से आगे बढ़ते हैं. जब इस परंपरा से बाहर की सोचते हैं तो वर्ण शंकर कहलाते हैं. गीता में इसकी चर्चा है. महाभारत काल में जो वर्ण शंकर हो गए थे, यह लोग उनके ही प्रतिनिधि हैं. इसीलिए इन्हें कुंठा है. हालांकि, यह भी सच है कि इन लोगों का अकादमिक लेवल ऐसा नहीं की इस पर कुछ पक्ष रखा जाय. इन लोगो की बातें नितांत निराधार और मूर्खतापूर्ण हैं. यह केवल चुनाव के समय मुद्दा गरमाने का एक प्रयास है. जनता बहुत कुछ समझती है. पद होने पर यह लोग घोर सामंतवादी होते हैं. पद से हटने के बाद यह लोग जनवादी हो जाते हैं. 

वीएचपी ने भी किया पलटवार

विश्व हिंदू परिषद ने भी इस पर पलटवार किया है और ऐसे लोगों को सनातन के शत्रु बताया. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि ऐसे लोग हिंदी संस्कृत या अन्य भारतीय भाषाओं के अलावा फारसी के प्रति इनका जो समर्पण हैं इनकी मानसिकता को दर्शाता है. यह राजनीति के सनातनी शत्रु है. इसमें सिर्फ स्वामी प्रसाद ही नहीं बल्कि 19 लोग हैं, जो कि भारतीय राजनीति के सनातन शत्रु कहे जा सकते हैं, जो लगातार हिंदू, हिंदुत्व, सनातन मंदिरों और संतो पर टिप्पणी कर रहे है. आने वाले समय में जनता इन्हें जवाब देगी और इनकी बुद्धि भी ठिकाने लगाएगी. 

UP Politics: बीएसपी नेता शमशुद्दीन राईन के खिलाफ गैर जमानती वारंट, दलित कार्यकर्ता से मारपीट का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget