एक्सप्लोरर

गोरखपुर: मस्जिद में विस्फोट के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आतंकी कनेक्शन से इन्कार

कुशीनगर में मस्जिद में विस्फोट के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी की गिरफ्तारी की। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुये कहा कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सलाउद्दीन अंसारी है

गोरखपुर, एजेंसी। कुशीनगर पुलिस ने मस्जिद में विस्फोट मामले के सातवें आरोपी को शुक्रवार देर रात तुर्क पट्टी के भलुई से गिरफ्तार कर लिया। तुर्क पट्टी के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की । गिरफ्तार आरोपी का नाम सलाउद्दीन अंसारी है ।

गौरतलब है कि कुशीनगर जिले में तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी गांव में सोमवार को एक मस्जिद में विस्फोट के बाद गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इन आरोपियों को मंगलवार की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बुधवार को जेल भेजा गया था। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर दिए जाने का आग्रह अदालत से किया था जो अदालत ने मान लिया और आरोपियों को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला दिया ।

गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक जय नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों मौलवी अजीमुद्दीन उर्फ अजीम, इजहार, आशिक अंसारी और जावेद अंसारी को 48 घंटे के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनकी रिमांड की अवधि आज सुबह से शुरू हुई। हाजी कुतुबुद्दीन का गोरखपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसे और उसके पोते को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया था कि कुतुबुद्दीन और उसके पोते अशफाक को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी आतंकी कनेक्शन की जानकारी नहीं मिली है । हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच आईबी, एटीएस और स्पेशल इंटेलिजेंस एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही हैं।

मस्जिद के इमाम मौलाना अजीमुद्दीन पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने और कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि विस्फोट इनवर्टर की बैटरी के कारण हुआ था। बैटरी मस्जिद के स्टोर में रखी हुई थी।

पूछताछ के दौरान हालांकि मौलाना ने पुलिस को बताया कि गांव के चार लोगों की मदद से हाजी कुतुबुद्दीन ने कुछ सामान के साथ एक बैग छत पर लगे हुक से बांधा था। सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 295 और 120 बी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget