एक्सप्लोरर

Kaushambi News: सांसद ट्रॉफी के लिए मैदान की सफाई के दौरान हुआ हादसा, कार चढ़ने से तीन सफाई कर्मचारी घायल

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में सांसद ट्रॉफी शुरू होने से पहले मैदान में एक शख्स कार चलाना सीख रहा था. इस दौरान मैदान की सफाई कर रहे तीन कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ गई. हादसे में तीनों घायल हो गए.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में सांसद ट्रॉफी के लिए मैदान की सफाई करने के दौरान हादसा हो गया. दरअसल, मैदान में एक शख्स कार चलाना सीख रहा था. इस दौरान मैदान की सफाई कर रहे तीन कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ गई. हादसे में तीनों घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद अन्य सफाई कर्मचारियों में नाराजगी है. आरोपी कार चालक के खिलाफ इलाकाई थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है. उधर घायल दो सफाई कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

कड़ा धाम कोतवाली के दारानगर स्थित फसइया मैदान में 21 को ब्लॉक स्तरीय सांसद ट्रॉफी का आयोजन होना है. प्रतियोगिता के सफलता के लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है. पंचायती राज विभाग के तमाम सफाई कर्मचारियों को लगाकर मैदानों की साफ सफाई कराई जा रही है. इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह मैदान में पंचायती राज विभाग कर्मचारी मैदान की सफाई कर रहे थे. इसी बीच एक व्यक्ति कार सीखने के लिए मैदान में कार लेकर आया. 

लापरवाही से कार चलाने का लगा आरोप 

आरोप है कि लापरवाही से कार चलाते हुए वह कर्मचारियों की तरफ आ गया. कार के पहिए के नीचे आकर उमेश, लालचंद्र और राकेश दब गए. हादसे में तीनों घायल हो गए. चीख पुकार सुन साथियों ने तीनों को उठाया. इसके बाद कार सहित चालक को भी पकड़ लिया गया. साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए कड़ा सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उमेश और राकेश को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. सफाई कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली. उन्होंने कार सहित चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में क्या होगी CM योगी की भूमिका? पुष्कर सिंह धामी ने दिया जवाब

UP Weather and Pollution Today: यूपी में मौसम ने ली करवट, पारा बढ़ने से ठंड पर लगाम, वायु प्रदूषण से नहीं मिल रही निजात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget