एक्सप्लोरर

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय: बीए के छात्रों को किया गया फेल, तो ABVP के छात्र नेताओं ने तोड़े वीसी ऑफिस के ताले

Raja Mahendra Pratap University: राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के छात्रों का आरोप है कि बीए की परीक्षा में कम अंक फेल किया गया है, जिसको लेकर आज छात्रों ने अलीगढ़ में जमकर प्रदर्शन किया.

Aligarh Raja Mahendra University: अलीगढ़ मंडल के 400 से ज्यादा महाविद्यालय पहले भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबंध थे, जिस पर छात्रों की तरफ से परीक्षा में आये हुए नंबरों को लेकर तरह तरह के आरोप लगाए जाते थे. विश्वविद्यालय पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए छात्रों की तरफ से प्रदर्शन भी किए जाते. अलीगढ़ में बड़े स्तर पर छात्रों ने विश्वविद्यालय की मांग की थी. लंबे समय के बाद छात्रों को राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की सौगात मिली. विश्वविद्यालय थाना लोधा क्षेत्र में चल रहा है, जिसका वीसी कार्यालय सिविल लाइन थाने के सामने चल रहा है.

आज राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय में सैकड़ो की तादाद में छात्रों ने वाइस चांसलर कार्यालय के गेट पर लगे ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया. इस दैरान वाइस चांसलर और छात्रों के बीच कड़ी नोक झोंक हुई. छात्र छात्राओं की तरफ से धरना प्रदर्शन का कारण बीए की परीक्षा में कम अंकों से फेल करना बताया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के छात्र नेता ने बताया कि आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय कार्यालय का घेराव किया गया. घेराव करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि आए दिन जो सेमेस्टर की जो परीक्षाएं हो रही है, उसमें लगातार गिरावट आ रही है.

''वीसी बेईमान है और जानबूझकर परेशान कर रहा''

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के छात्र नेता ने कहा कि छात्र परीक्षा देने के बाद अपनी परीक्षा के अनुसार अंक जोड़ते हैं तो अच्छे निकल कर आते हैं. वहीं परीक्षा के बाद जो परिणाम आ रहा है उसमें छात्रों को फेल किया जा रहा है. छात्र नेताओं का कहना है छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे. छात्र-छात्राओं को कहना है कि वीसी बेईमान है और जानबूझकर छात्र-छात्राओं को परेशान कर रहे हैं.

वीसी पर छात्रों ने फेंसी स्याही 

छात्रों ने वीसी के खिलाफ सड़क जाम करके नारेबाजी की और छात्राओं ने वीसी को चूड़ियां भेंट की और वीसी के ऊपर स्याही फेंकी गई.. वीसी चंद्रशेखर ने बच्चों को रिजल्ट में 5% की छूट देने का आश्वासन दिया और कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे. मौके पर एसीएम सेकंड सतीश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को समझाकर उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया. 

ये भी पढ़ें: बरेली में महिला समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में कोताही करने पर SSP ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget