एक्सप्लोरर

'फिर एक ही मजहब को...', लाउडस्पीकर मुद्दे पर नाराज अबू आजमी, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Abu Azmi News: अबू आजमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मिलकर लाउडस्पीकर विवाद पर चिंता जताई. उन्होंने BJP पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी धर्मों के लिए है.

Abu Azmi on Loudspeakers in Mosques: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और लाउडस्पीकर को लेकर हो रही सियासत पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, "बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है और सिर्फ एक धर्म को निशाना बनाया जा रहा है."

बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा, "किरीट सौमैया जैसे नेता इस मुद्दे पर सेलेक्टिव बोल रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश साफ है – डेसिबल लिमिट सभी धर्मों के लिए है, न कि किसी एक मजहब के लिए."

सीएम फडणवीस से की बैठक की मांग
इतना ही नहीं, अबू आजमी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया कि वे एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाएं. सपा विधायक ने कहा, “मैं खुद मौलानाओं और मस्जिद से जुड़े ज़िम्मेदार लोगों को बुलाकर नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए तैयार हूं.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर भड़के अबू आजमी
इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एस जयशंकर के 'भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा' वाले बयान पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा, “अगर आप झुके नहीं, तो फिर अमेरिका के कहने पर सीजफायर क्यों करवाया दिया? यह झुकना नहीं तो क्या है? उस समय जवाब देना चाहिए था– पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था.”

'चीन की घुसपैठ पर बीजेपी चुप क्यों?'
अबु आजमी ने तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी कांग्रेस पर उंगली उठाती है, लेकिन खुद यह नहीं बताती कि चीन ने कितनी भारतीय ज़मीन कब्जा ली है. उन्हें यह बताना चाहिए कि इस पर सरकार क्या कदम उठा रही है."

ममता बनर्जी पर भी बोले अबू आजमी
नीति आयोग की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के न जाने पर अबु आजमी ने कहा, “ममता बनर्जी ने जो फैसला लिया है वो उनका निर्णय है, लेकिन यह भी सच है कि बीजेपी उन्हें दबाने और परेशान करने की हर संभव कोशिश कर रही है.”

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget