एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan 2024: 'कांग्रेस के अंदर अजीब बीमारी पैदा हो गई है', जानें क्या-क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam Statement: एबीपी न्यूज के स्पेशल शो शिखर सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस को लेकर बड़ी बात कही और साथ ही राहुल गांधी पर निशाना साधा.

ABP Shikhar Sammelan: एबीपी न्यूज के स्पेशल शो शिखर सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुरी है ऐसा मैं नहीं कहूंगा, लेकिन जो कांग्रेस वंदे मातरम का गीत गाती थी वो अब भारत के टुकड़े होने वालों के साथ खड़ी हो गई है, तो कोई भी देशभक्त वहां भला कैसे रह सकता है. उन्होंने कहा कि पहले मैं कांग्रेस के साथ था लेकिन अब देश के साथ हूं.

वहीं एबीपी न्यूज के स्पेशल शो शिखर सम्मेलन में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "कल तक मैं कांग्रेस के साथ था. आज मैं देश के साथ हूं. कांग्रेस के अंदर अजीब बीमारी पैदा हो गई है. कुछ अच्छा होता है तो श्रेय राहुल गांधी को मिलता है. कुछ गलत होता है तो उसकी जिम्मेदारी देने के लिए लोग ढूंढे जाते हैं."

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला देश के गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी का एक ऐसा फैसला है, जिसने हमे और हमारे मन को गौरवान्वित किया. अब हम कह सकते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. एबीपी न्यूज के स्पेशल शो शिखर सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "जो लोग भी सीएए को विरोध कर रहे हैं उन्हें खुद नहीं पता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं. सारा का सारा विपक्ष राहुल गांधी की तरह सोचना शुरु कर दिया है. जिस कानून से भारत में पैदा होने वाले हिंदू या मुसलाम किसी को भी कोई फर्क ही नहीं पड़ेगा तो सीएए मुसलमान विरोधी कैसे हो गया. सीएए जो लागू किया गया है यह देश के हित में जरूरी था."

राहुल गांधी पर साधा निशाना 

एबीपी न्यूज के स्पेशल शो शिखर सम्मेलन में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब सफलता है मिलती है किसी को या किसी संगठन को तो उसके कई कारण होते हैं. जब असफलता मिलती है तो उसके भी कई कारण होते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अंदर एक अजीब किस्म की बीमारी पैदा हो गई है. अगर कांग्रेस अच्छा करती है तो उसके श्रेय सारे कांग्रेस के नेता मिलकर राहुल गांधी को दे देते हैं और कांग्रेस की बर्बादी को लेकर ये सवाल खड़ा किया जाता है कि आखिर कौन है कांग्रेस की बर्बादी का जिम्मेदार तो सब चुप हो जाते हैं. सबसे बड़ी समस्या ये है कि अगर सफलता का श्रेय कप्तान को जाएगा तो बर्बादी की जिम्मेदारी से आप बच नहीं सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death LIVE: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, मुहम्मदाबाद में 'फाटक' के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश
यूपी में धर्मांतरण रोकने के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेगी विशेष सेल, राज्यपाल ने दिए आदेश
सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम
सामाजिक त्रासदी से प्रभावित महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ेगी योगी सरकार, उठाए गए ये कदम
अलीगढ़ के मरीन कमांडो राम गोयल अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित, गांव में हुआ भव्य स्वागत
अलीगढ़ के मरीन कमांडो राम गोयल अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित, गांव में हुआ भव्य स्वागत
Gonda News: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर XUV ने आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत; दो गंभीर
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर XUV ने आधा दर्जन लोगों को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत; दो गंभीर

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देर रात याचिका दाखिल
मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, देर रात याचिका दाखिल
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने कही बड़ी बात, 'आपने मुझे…'
कभी लालू ने घर से किया था 'बेदखल', अब पिता के जन्मदिन पर तेज प्रताप बोले- 'आपने मुझे...'
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, सब जगह आएगी 'आफत', मौसम विभाग की नई चेतावनी
पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, सब जगह आएगी 'आफत', मौसम विभाग की नई चेतावनी
India Vs Pakistan: बस तीन दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी
बस तीन दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी
Tanu Weds Manu 3: फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी, 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
कंगना-माधवन की 'तनु वेड्स मनु 3’ हुई अनाउंस, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
भगवान राम पर टिप्पणी मामले में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किल, FIR खारिज करने का आदेश रद्द, अब क्या होगा?
भगवान राम पर टिप्पणी मामले में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किल, FIR खारिज करने का आदेश रद्द
Walking Benefits: रोजाना 10 हजार कदम चलने का भ्रम खत्म, सिर्फ 4000 कदम चलकर भी पूरी तरह फिट रहेगा दिल
रोजाना 10 हजार कदम चलने का भ्रम खत्म, सिर्फ 4000 कदम चलकर भी पूरी तरह फिट रहेगा दिल
फोन से निकलने के बाद कहां जाती है हमारी आवाज, सेकेंडों में कैसे तय करती है मीलों का सफर?
फोन से निकलने के बाद कहां जाती है हमारी आवाज, सेकेंडों में कैसे तय करती है मीलों का सफर?
Embed widget