एक्सप्लोरर

UP News: अब्बास-निहकत केस में जेल अधिकारियों के घर से 6 लाख रुपये, एक कार और मोबाइल बरामद, 8 गिरफ्तार

Chitrakoot News: अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उसकी पत्नी निखत की मुलाकात के मामले में अभी तक जेल अधीक्षक और जेलर समेत कुल आठ व्यक्ति जेल जा चुके हैं. इनपर जेल में सहयोग करने का आरोप लगा है.

UP News: उत्तर प्रदेश की चित्रकूट (Chitrakoot) जेल में विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और उसकी पत्नी निखत की गैर कानूनी ढंग से मुलाकात मामले में पुलिस ने जेल अधिकारियों के आवास से करीब छह लाख रुपये की नकदी, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक जेल अधीक्षक और जेलर समेत कुल आठ व्यक्ति जेल जा चुके हैं.

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी तरीके से जेल में मुलाकात के पीछे मोटी रकम एवं महंगे उपहार का लालच ही सबसे बड़ा कारण रहा. उन्होंने बताया कि जेल में रहने के दौरान अब्बास को जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व वार्डन का पूरा सहयोग मिलता रहा.

उन्होंने बताया कि सोमवार को जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार तथा वार्डन जगमोहन का चिकित्सीय जांच कराकर पुलिस ने लखनऊ रवाना किया, जहां तीनों को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने लगभग छह लाख की नकदी, कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं.

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड पर अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा, कहा- 'भाजपाई कब मंत्री-पद से हटाएं जाएंगे?'

जांच में सामने आई ये बात
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल में लगभग दो माह से चल रहे गैरकानूनी कार्य के पीछे जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार और वार्डन जगमोहन सिंह (तीनों निलंबित) की ही मुख्य भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया कि रुपयों के लालच और विधायक अब्बास अंसारी के प्रभाव में आकर इन्होंने उसे जेल में पूरी छूट दी थी. बिना पर्ची उसकी पत्नी निखत और वाहन चालक नियाज डिप्टी जेलर चंद्रकला के कमरे में मिलते थे.

इस दौरान वार्डन जगमोहन सिंह जेल के अंदर तथा बाहर की व्यवस्था संभाला करता था. यही वार्डन कैंटीन चलाने वाले नवनीत सचान के घर से छह लाख रुपये लेकर आया और इन अधिकारियों को बांटा था. प्रकरण की जांच टीम ने जेल अधीक्षक के आवास से चार लाख व जेलर के आवास से एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी के साथ एक कार व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

क्या बोले पुलिस अधीक्षक?
पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'बरामद कार जेलर संतोष को उपहार में दी गई थी. इसकी एक किश्त का नकद भुगतान हुआ है, ऐसे में इस बात की आशंका है कि जो नकदी मिली है उसी से इसका भुगतान हुआ है. उन्होंने कहा, 'नकदी व तोहफे देने का सिलसिला कई बार चला है, जिसकी जानकारी ली जा रही है. अभी तक यह पता चला कि अंतिम बार सात फरवरी को छह लाख रुपये दिए गए थे.'

एसपी के अनुसार, आगे की जांच अभी जारी है, कई और नाम सामने आ सकते हैं. इसमें जेल से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी होंगे. गौरतलब है, अब तक इस मामले में अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो, वाहन चालक नियाज, सपा नेता फराज खान, कैंटीन चलाने वाला नवनीत सचान, डिप्टी जेलर चंद्रकला को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और मामले में अब तक कुल आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget