एक्सप्लोरर

Abbas Ansari News: जुलूस निकालने के मामले में अब्बास अंसारी को मिलेगी राहत? इलाहाबाद HC ने फैसला रखा सुरक्षित

Abbas Ansari Case: अब्बास अंसारी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान 100 चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला था. आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मऊ कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला रिजर्व कर लिया है. याचिका में पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट को रद्द करने की मांग की गई है. अब्बास अंसारी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान 100 चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ जुलूस निकाला था. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मऊ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

एसआई आदर्श श्रीवास्तव ने 10 मार्च 2022 को आईपीसी की धारा 171एच, 188, 341 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी. मामले में अब्बास अंसार, भाई उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी, साकिर लारी उर्फ शकील और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी. याची अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने अदालत में पक्ष रखा. वहीं अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने एफआईआर रद्द करने का विरोध किया.

सुभासपा से विधायक हैं अब्बास अंसारी

इसके बाद जस्टिस राजवीर सिंह की सिंगल बेंच ने फैसला रिजर्व किया. गौरतलब है कि अब्बास अंसारी, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है. ओपी राजभर की पार्टी इन दिनों एनडीए का हिस्सा है. वहीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सुभासपा का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था.

इस मामले में जमानत याचिका हो चुकी है खारिज

बता दें कि लगभग एक महीना पहले ही चित्रकूट जेल में बंद रहने के दौरान अब्‍बास अंसारी की गैर कानूनी ढंग से पत्नी निकहत बानो से मुलाकात के मामले में एक अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी. चित्रकूट की जेल में बंद रहने के दौरान बिना पर्ची के अपनी पत्नी निकहत बानो से मुलाकात करने, जेल के अंदर से गवाहों को धमकाने और उनकी हत्या करने की योजना बनाने के आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की जमानत अर्जी को भ्रष्टाचार निवारण की प्रभारी विशेष न्यायाधीश शालिनी सागर ने खारिज कर दिया. आदेश पारित करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि अपराध गंभीर हैं और अंसारी इस समय जमानत के हकदार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर-ज्ञानवापी को लेकर क्या करने वाले हैं PM Modi? हाजी महबूब ने जताई ये आशंका

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: 'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद', बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी का सपा पर बड़ा प्रहार
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
'गाड़ी में सपा का झंडा लगा लें...', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को योगी के मंत्री की सलाह
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
ललिता गौतम के परिजनों से मिले CM योगी, घटना पर जताया दुख; बोले- एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Haridwar News: हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार के बलराम घाट पर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget