एक्सप्लोरर

'बीजेपी का स्पीकर बना तो खत्म हो जाएगी JDU और टीडीपी', AAP सांसद के दावे से बढ़ी हलचल

UP News: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. तो वहीं आप नेता संजय सिंह ने बिहार के सीएम नीतिश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को सलाह दी है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. वहीं शपथ ग्रहण को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार में शामिल हो रही सहयोगी पार्टियों को आगाह किया है. संजय सिंह ने खासकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से कहा है कि उन्हें स्पीकर सहयोगी पार्टियों का ही बनवाना चाहिए, क्योंकि अगर स्पीकर बीजेपी का हुआ तो पीएम मोदी और अमित शाह की पार्टी थोड़े ही दिन में सहयोगी पार्टियों के सांसदों को तोड़ लेगी और उन्हें अपने यहां शामिल कर लेगी. संजय सिंह के मुताबिक इस तरह की तोड़ फोड़ के कामों का बीजेपी का इतिहास काफी पुराना है. 

AAP ने नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को चेताया 

संजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज जो सरकार शपथ लेने जा रही है वह स्थाई नहीं होगी. सरकार 6 से 12 महीने तक ही चल सकेगी. मौजूदा सरकार का हश्र भी अटल बिहारी वाजपेई की 13 दिन और 13 महीने वाली सरकार की तरह होगा. संजय सिंह का कहना है कि उन्हें भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मौका मिला था, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होंगे, क्योंकि जनमत बीजेपी के खिलाफ गया है और बीजेपी को सरकार बनाने और सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.

नीट रिजल्ट का जिक्र पर बीजेपी पर बोला हमला 

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मेडिकल की पढ़ाई के दाखिले के लिए होने वाले नीट टेस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ समूचे उत्तर प्रदेश में 11 जून को प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि नीट के नतीजे से तमाम अभ्यर्थी दुखी हैं और उन्हें अपना भविष्य खतरे में नजर आ रहा है.

नीट की परीक्षा रद्द कराने की मांग 

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि रिजल्ट को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें पड़े पैमाने पर धांधली की गई है. तीन दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थियों को पूरे 100 फीसदी मार्क्स दिए जाने, तमाम अभ्यर्थियों को असंभव नंबर दिए जाने समेत तमाम विसंगतियां हैं. संजय सिंह के मुताबिक आम आदमी पार्टी चाहती है कि नीट की परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराया जाए.

पुरानी साड़ी देख नाराज पत्नी पति का घर छोड़ पहुंची मायके, रिश्ता टूटने की है नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget