एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अर्थव्यवस्था को चौपट करेंगे लेकिन डिग्री नहीं दिखाएंगे', AAP सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना

UP News: आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मैं बीजेपी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि मुद्दे से ध्यान न भटकाएं और प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाएं, सारा बवाल ही ख़त्म हो जायेगा.

UP News: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने डिग्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल खड़े कर दिए है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दुनिया में पहली बार ये हुआ है कि डिग्री मांगने पर जुर्माना लग रहा है. देश में बीजेपी बौखलाई हुई है, संजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुआ कहा कि अगर प्रधानमंत्री अनपढ़ होंगे तो उनके हाथ में अर्थव्यवस्था कैसे सुरक्षित है, नौजवानों का भविष्य कैसे सुरक्षित है. 

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि मुद्दे से ध्यान न भटकाएं और प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाएं, सारा बवाल ही खत्म हो जायेगा. उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को बेरोजगारी की मार देंगे, नोटबंदी करेंगे, अर्थव्यवस्था को चौपट करेंगे लेकिन डिग्री नहीं दिखाएंगे. अग्निवीर जैसा फैसला एक अनपढ़ और गैर जिम्मेदार आदमी ही ले सकता है. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास इन्टायर पोलिटिकल साइंस की एक विचित्र डिग्री है, क्या वो भी देश की जनता नहीं देख सकती है.

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 
आप नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रयास को सफल नहीं होने दीजिए और प्रधानमंत्री की डिग्री दिखाइए. आप आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता की डिग्री मांगिए, हम शौक से दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि देश कह रहा है और अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि डिग्री दिखानी पड़ेगी. आप नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की डिग्री पर जो अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं, उस पर जवाब दिए बगैर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं, मैं कह रहा हूं कि मुद्दे पर ध्यान दिए बगैर देश के प्रधानमंत्री की डिग्री दिखा देनी चाहिए, क्या देश की जनता को पता नहीं होना चाहिए कि देश के प्रधानमंत्री की पढ़ाई-लिखाई क्या है.

आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री युद्ध के समय ये कहे कि बादल की वजह से रडार में हेलीकॉप्टर नहीं आएगा और प्रधानमंत्री विदेश में जाकर पता नहीं क्या क्या बोलते रहते हैं वो कहते हैं कि सिकंदर बिहार आया था. ऐसे में क्या आप समझ सकते हैं कि देश के प्रधानमंत्री के हाथों में देश की अर्थव्यवस्था या अन्य चीज़े सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें:-

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे केस के मुख्य आरोपी की अखिलेश यादव की साथ तस्वीर, चाचा शिवपाल के पैर छूते आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर
'अब भाजपाई कहने से लोग चिढ़ रहे हैं...', अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो किया शेयर

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget