एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, जुलाई में शुरू करेगी 'यूपी जोड़ो अभियान'

संजय सिंह ने कहा कि प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) आठ जुलाई से 'यूपी जोड़ो अभियान' चलाएगी. इसके तहत एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि यूपी में आप की दिल्‍ली सरकार के 'केजरीवाल माडल' की लोकप्रियता और उसके प्रति लोगों का विश्‍वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसके मद्देनजर आगामी आठ जुलाई से राज्य में 'यूपी जोड़ो अभियान' के रूप में एक बड़ी मुहिम शुरू की जाएगी.

संजय सिंह ने बताया कि इस अभियान में प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है. आप नेता के अनुसार इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और शिविर लगाएंगे. उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ रसीद बुक लेकर जाएंगे लेकिन सदस्यता बिल्कुल नि:शुल्क होगी.

इस अभियान के जरिये केजरीवाल मॉडल की चर्चा की जाएगी- संजय सिंह

सिंह ने बताया कि इस सदस्‍यता अभियान में 403 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग मिस्‍ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा और इस नंबर पर आम आदमी पार्टी का सदस्‍य बनने की अपील होगी. उनके अनुसार रसीद के साथ जो लोग पार्टी के सदस्‍य बनेंगे उनका विधानसभावार पूरा ब्यौरा तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें बूथ स्‍तर से लेकर विधानसभा तक की जिम्‍मेदारी दी जाएगी.

आप नेता ने कहा, ''इस अभियान के जरिये केजरीवाल मॉडल की चर्चा की जाएगी और लोगों को बताया जाएगा कि उत्तर प्रदेश को कैसे हम मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा मुहैया करा सकते हैं. कैसे हम नौजवानों को नौकरियां और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे सकते हैं.''

ये भी पढ़ें:

15 साल बाद ट्रेन में सफर करेंगे भारत के कोई राष्ट्रपति, जानिए रामनाथ कोविंद कहां-कहां जाएंगे

गाजियाबाद मामला: ट्विटर के अधिकारियों की थाने में पेशी आज, पुलिस कर सकती है बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलंदशहर में CM योगी, छात्रों को दिया 'पंच प्रण' और अनुशासन का मंत्र, जापान का दिया उदाहरण
बुलंदशहर में CM योगी, छात्रों को दिया 'पंच प्रण' और अनुशासन का मंत्र, जापान का दिया उदाहरण
आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget