एक्सप्लोरर

राशिफल 2 जुलाई, 2019: जानिए, इस महीने का पहला मंगलवार आपके लिए क्या खुशखबरी लेकर आया

राशिफल (2 जुलाई, 2019): जुलाई का पहला मंगलवार आपके लिए कैसा रहेगा। किस राशि के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आया है और किन राशि वाले लोगों को सावधान रहना है। ये सब जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें 2 जुलाई का राशिफल।

नई दिल्ली। जुलाई का आज पहला मंगलवार है। तो कैसा बीतेगा आपका जुलाई का पहला मंगलवार। क्या कहती है ग्रहों की चाल। आपको आज के राशिफल में क्या कुछ खास है। ये सारी जानकारी दी हैं एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने। तो देखिए अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

आपको मानसिक रूप से बिल्कुल भी थकान नहीं आनी चाहिए, इसलिए आपको अपने मन में पॉजिटिव विचार रखते हुए, आलस्य को दूर भगाना है। यदि आप किसी की भी आर्थिक मदद करना चाहते हैं, तो अपनी क्षमता व उसकी जरूरत से ज्यादा न करें। यदि किसी कारण वश आपका पैसा कहीं चला भी जाए, तो आपको ज्यादा आर्थिक नुकसान न हो। अपने अनुपयोगी कपड़े जरूरतमंद लोगों को आज के दिन  दान करें। किसी का तन ढकने का माध्यम आप बनेंगे तो शुभकामनाएं प्राप्त होंगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

बॉस की निगाह आपके व्यवहार पर है। हो सकता है कि आपका काम बहुत अच्छा हो, लेकिन यदि व्यवहार ठीक नहीं होगा तो भी नौकरी पर संकट रहेगा। पुस्तकों को अपना साथी बनाना होगा। अच्छी पुस्तकें पढ़ें और साथ ही अपने घनिष्ठों को पुस्तकें उपहार में भी दें। सूर्य के सीधे संपर्क में आने से बचना चाहिए। धूप में निकलते समय कैप व छाता का प्रयोग अवश्य करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मकर राशि वाले बच्चों को आज कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही लिख-लिखकर अभ्यास करना चाहिए।  प्रमोशन से संबंधित विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रयास अवश्य करें। पड़ोसियों से संबंध सुधारकर रखने होंगे, क्योंकि संकट की घड़ी में रिश्तेदार से पहले आपके पड़ोसी ही मदद को आगे आते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों को मंजिल पाने के लिए शॉर्ट कट लक्ष्य भटका सकता है। आपको केवल अपनी धुन का पक्का होना है और कठोर परिश्रम करते रहना है। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचना चाहिए। यदि पहले से कई लोन चल रहे हों तो और कोई  भार न बढ़ाएं। आहार में फलों का सेवन करें। अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ग्रह कमजोर चल रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

प्रबंधन क्षमता आपके अंदर जन्मजात है, लेकिन आज आपको फायदा पहुंचाने वाले ग्रह स्वयं संकट में हैं, इसलिए हर काम अपने भरोसे ही करना होगा। अधिक लाभ कमाने के लिए आज कोई भी ऐसा कदम न उठाएं, जिससे की आपकी इमेज को हानि पहुंचे। सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि आपको अपनी किडनी, यूरिन व डायबिटीज  से संबंधित समस्याओं के प्रति बहुत ही सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज सकारात्मक ऊर्जा की कमी नहीं है, इसलिए अपने कर्मक्षेत्र में आप इसका सदुपयोग भी करते चलें। कन्या राशि के बच्चों की हैबिट्स पर माता-पिता को ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को अच्छी आदतें सिखाना ही उनके लिए उन्नति कारक होता है। कानूनी दांव-पेंच से बच कर रहिए। यदि कोई मुकदमा पहले से चल रहा है तो उसको गंभीरता से लें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

अपने आपको अकेला न समझें, आपके मित्र और सहयोगी आपके अच्छे नेचर से बहुत प्रभावित हैं और वह आपके साथ हैं। आज आपको हर प्रकार की मदद प्राप्त होगी। कभी-कभी बहुत गरिष्ठ बनने में अधिक तनाव हो जाता है, इसलिए अपने भीतर के बच्चे को भी समय दें। यानी कुछ खेल, मनोरंजन करें। जो महिलाएं जॉब करने की सोच रही हैं उन्हें प्रयास करने चाहिए। इस ओर सफलता की प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आपको लोगों के साथ बहुत अच्छा कम्युनिकेशन बना कर चलना होगा। ऑफिस के अंदर अपने काम में कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए अन्यथा आपकी वर्क रिपोर्ट खराब हो सकती है। लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए आज सावधानी के साथ लेन-देन करने का दिन है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। घर में किसी बुजुर्ग महिला का स्वस्थ्य खराब हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

अभी तक के जीवन में जो भी उपलब्धि हुई है इसमें संपर्कों का बड़ा रोल रहा है। इस ऋण को उतारने के लिए अपने किसी मित्र या परिचित को नई नौकरी दिलाने में आप की अहम भूमिका हो सकती है। आपको अपने बॉस के दिल में जगह बनानी होगी क्योंकि आपकी उन्नति बिना उनकी कृपा के नहीं होगी। और अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति कैसी चल रही है की बॉस को केवल काम से ही खुश होगें। जो महिलाएं जॉब करती हैं उनके ऊपर वर्क लोड ज्यादा आने वाला है। ऑफिस के काम के साथ-साथ घर में भी कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा। व्यापार में बहुत अधिक निवेश करने का अभी समय नहीं है। इसलिए जैसी स्थितियां चल रही हैं उसमें कोई फेर बदल न करें। किसी पुराने संबंध के कारण आपको नौकरी में कोई अच्छा ऑफर  मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को संपर्कों को खोजना चाहिए। धन की बर्बादी करना लक्ष्मी का अपमान करने के समान है, इसलिए अपने धन को सही जगह लगाएं इसका विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आपके पास काम काफी रहेगा, काम के ओवरलोड में आपको अपनी मेधा को दिखाना होगा। कार्य के दौरान बीच-बीच में शॉर्ट ब्रेक भी लेते रहे। सामाजिक कार्य के लिए कोई प्रस्ताव आता है तो उसमें अपना योगदान अवश्य दें। आपको यदि कोई अपरिचित कोई उपहार देता है तो उसको लेने से बचना चाहिए। जब तक सामने वाले का इंटेंशन क्लियर न हो जाए तब तक आज के दिन किसी से कुछ नहीं लेना चाहिए।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

अच्छे रिजल्ट के लिए आज आपको कर्मक्षेत्र में पूरी एनर्जी लगानी होगी। आज सभी जगह से अपने आपको डिफोक्स करें,  परिणाम स्वरूप अच्छे रिजल्ट जल्दी ही मिलेंगे। आलस्य आपको कर्म के मार्ग से भटका सकता है।  इसलिए अभाव में रहते हुए अपने प्रभाव बढ़ाना होगा। जीवनसाथी का अगर वजन अधिक है या फिर वर्तमान समय में बढ़ रहा है तो उन्हें वजन कम करने की सलाह दें। नहीं तो आगे चल कर रोग का कारण बन सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
Sultanpur News: डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
डिजिटल अरेस्ट से बाल-बाल बचे BJP MLC शैलेंद्र प्रताप सिंह, ठगों ने ATS अधिकारी बन किया फोन
Almora News: भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर
अल्मोड़ा में भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ जारी, आतंक से निपटने की रणनीति पर जोर
Chamoli News: भारत-चीन सीमा के पास मलारी जंगलों में लगी आग, आर्मी कैंप सुरक्षित
चमौली: भारत-चीन सीमा के पास मलारी जंगलों में लगी आग, आर्मी कैंप सुरक्षित

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
Nepal Election Results Live: नेपाल में दिख रही RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह सबसे आगे, गायब हुए वामपंथी
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
भक्तों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से होगी यात्रा
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
पहले एंथम पर चुप, फिर मिलिट्री सलाम! US-Israel स्ट्राइक के बीच ईरान फुटबॉल टीम ने क्या किया जिससे स्टेडियम में मचा बवाल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget