एक्सप्लोरर

राशिफल 29 अगस्त 2019: जानें, किस राशि वाले को होगा लाभ और किसको हो सकता है भारी नुकसान

राशिफल 29 अगस्त 2019: जानें, किस राशि वाले को होगा लाभ और किसको हो सकता है भारी नुकसान। नुकसान से कैसे बचें और क्या करना से परेशानी दूर होगी। ये सब जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें अपना आज का राशिफल।

नई दिल्ली। किस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। किसको क्या लाभ हो सकता है और क्या आपको नुकसान पहुंचा सकता है। घर में, ऑफिस में सब कैसा रहने वाला है। अगर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आपको आज क्या करना है। ये सब बताया है एबीपी गंगा के खास शो 'समय चक्र' में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

बुद्धि और विवेक का सहारा लेते हुए काम करना है। किसी के बहकावे में आकर आप काम बिगाड़ सकते हैं। संबंधों को मजबूत करके रखें, क्योंकि यही आपकी पूंजी है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

उत्साहित रहना ही आपकी पूंजी है। आज इसे बनाएं रखें।  साथ ही, ऑफिस में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े लोगों से स्नेह प्राप्त होगा उनके आशीर्वाद से आपके कार्य बनेगें । कोई आपसे किसी व्यक्ति की बुराई करे, तो आप उसे गंभीरता से न लें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

बॉस को कलात्मक और प्लानिंग के साथ अपना काम दिखाएं। आज की गयी कोशिश नये परिणाम ला सकती है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको कुछ समय के लिए अपना थोड़ा वर्किंग ऑवर बढ़ा देना चाहिए। घर की छोटी-छोटी समस्याएं आपको तनाव दे सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

मन और आत्मा दोनों का संबंध बड़े निवेशों से जुड़ा हुआ है, संबंध और धन दोनों के निवेश के लिए दिन शुभ है। घर की महिलाएं आज के दिन मंदिर के पुजारी को सीधा (दाल,चावल,आटा,नमक, हल्दी व आलू) दान करें। जिन लोगों ने कई दिनों से वाहन की सर्विसिंग नहीं कराई है, वह वाहन की मरम्मत अवश्य करा लें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आपके अंदर मैनेजमेंट क्वॉलिटी जन्म-जात है वहीं सूर्य के आने से आपको और बल मिल गया है। इसका पूर्ण प्रयोग करें। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने जा रहें है तो उसके नफा-नुकसान को अवश्य समझ लें। जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उनको आज इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन के साथ स्थानान्तरण होने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाना चाहिए। आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। चोरी के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज कोई बड़ा लाभ हो सकता है। परिवार व मित्रों के साथ मिलकर सत्संग करना चाहिए कोई पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। जिन लोगों को लीवर से संबंधी परेशानी है उनको आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

यदि आपका फील्डवर्क और टारगेट वाला कार्य है तो खूब दौड़भाग करें और जमकर इंसेंटिव लें। सिविल सर्विस की तैयारी करने वालों को कठोर मेहनत करनी चाहिए क्योंकि गुरु का मार्गदर्शन व सूर्य की कृपा मिल रही है। शुगर के मरीज अपने खान-पान का ध्यान रखें, अधिक मीठा खाने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन किसी की नकारात्मक बातों को खुद पर बहुत हावी न होने दें जो की आपके दिन को डिस्टर्ब कर दें। अगर बहुत दिनों से किसी देव स्थल पर नहीं गये हो तो आज के दिन जाएं और प्रसाद चढ़ाएं। बॉस से खटपट हो सकती है इसलिए कोई काम ऐसा न करें जिससे बॉस आपकी सर्विस बुक में निगेटिव एंट्री कर सकें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

यदि आपको पैतृक संपत्ति मिलने वाली है तो आज इस ओर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने रोगों में अब सुधार होना आरम्भ हो जाएगा इसकी ओर से चल रही चिंता भी समाप्त होगी। ऑफिस में पैसों का लेन देन करते हैं तो आज बहुत ध्यान से करें। गलती से पैसा का हिसाब किताब बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

पार्टनर यदि किसी बात को लेकर आपसे कई दिनों से रूष्ठ हैं तो आज उन्हें मनाने का सही समय है। आज के दिन ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए । एसिडिटी, पेट में जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, अपना सौ प्रतिशत देना होगा। कार्य में सफलता भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से आपका तालमेल अच्छा रहेगा, परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।अधिक खर्च करने से बचना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क
मुजफ्फरनगर में पहली बारिश ने ही खोली नगर पालिका की पोल, बरसात में कई फीट तक धंसी सड़क
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, कई जिलों में स्कूल बंद; भूस्खलन का अलर्ट जारी
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा अगले आदेश तक बंद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रसाशन का फैसला
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर में ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, CM अब्दुल्ला की टीम में 3 नए चेहरे होंगे शामिल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget