एक्सप्लोरर

राशिफल 22 अगस्त 2019: ऑफिस से लेकर पारिवारिक जीवन तक, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 22 अगस्त 2019: ऑफिस से लेकर पारिवारिक जीवन तक, पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन। क्या कहता है सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल, ये सब बताया है आपको आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने....

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि क्या कहता है आपका आज का राशिफल। ऑफिस और घर में कैसा माहौल रहेगा। किस चीज से आपको लाभ मिल सकता है और किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। ये सब जानने के लिए नीचे पढ़ें 22 अगस्त का अपना राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

ऑफिस में सुप्रीम बॉस का सानिध्य प्राप्त हो सकता है, उनसे उत्साहवर्धन भी प्राप्त होगा। काम को लेकर नई-नई टिप्स मिल सकती है। बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर चलें, क्योंकि ग्रहीय स्थिति इस समय बहनों से विवाद कराने वाली चल रही है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करते हुए प्रफुल्लित वातावरण में रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को पेट में दिक्कत हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें , साथ ही उनकी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

धैर्य और विवेक के द्वारा अपने मन में आने वाले विचारों को फिल्टर करते रहना है। सकारात्मक सोच वाले मित्रों के साथ समय बिताए। किसी भी बात को लेकर कुंठित या मन में कोई गिल्टी न रखें, नहीं तो यह बीमारी का कारण बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

मन में नए आइडिया आएंगे, अब इन आइडिया को प्रोजेक्ट के रूप में पिरोकर उच्चाधिकारियों के सामने प्रस्तुत करने से आपको लाभ होगा। जिम्मेदारियों से नहीं भागना चाहिए। ऑफिस हो या घर जिम्मेदारी को भार समझने की भूल कतई न करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

इस समय ग्रहों की स्थिति अग्नि तत्व को बढ़ा रही है, इसलिए आहार में ठंडी चीजों का सेवन करें और दिमाग भी ठंडा रखें। यदि आप किसी भी प्रकार का कोई नशा करते हैं, तो उसे श्रीकृष्ण को साक्षी मान कर आज ही त्याग दें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आप सुख संसाधनों से संबंधित कुछ खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ हैं। सुख में वृद्धि होने की प्रबल संभावनाएं दिख रही है। वर्तमान समय में जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह आपको तनाव दे सकता है, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

कामों की जिम्मेदारी को लेकर मन उदास हो सकता है। मेहनत करते रहें गणपति बप्पा का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। ऑफिस में फायर सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देना होगा, अग्नि दुर्घटना को लेकर सचेत रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

विचारों में नकारात्मकता आ सकती है, इसलिए सकारात्मक सोच रखनी होगी। किसी भी काम में कॉन्फिडेंस कम न होने दें। हर कार्य को देख सुनकर करें, क्योंकि लापरवाही आपकी छवि को खराब कर सकती है। किसी भी डॉक्यूमेंट पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

प्रोफेशनल लोगों से मुलाकात करने के लिए आज का दिन अच्छा है। वैसे ऐसे मौकों को हाथ से जाने भी नहीं देना चाहिए। आज स्वार्थी लोग आपको खुश करने के लिए चिकनी चुपड़ी बातें करेंगे, ऐसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है। रिश्तों को बनाएं रखने के लिए आपको निरन्तर लोगों से संपर्क बना कर रखना होगा। हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि हृदय से संबंधित समस्या होने की आशंका है। साथ ही बहुत गरिष्ठ भोजन करने से भी बचें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

ऑफिस में यदि कुछ सीखने को मिले तो इससे अच्छी क्या बात है। मीटिंग का दौर भी चल सकता है ,मीटिंग सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं। यदि ऑफिस में विषम परिस्थितियां हैं तो पहले नए ऑफर की तलाश कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही नौकरी छोड़ने का विचार मन में लाना होगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

पिता से संबंध मधुर न चल रहे हों तो उनसे ताल-मेल बना कर चलें। पिता की शुभकामनाएं आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी हैं। सिर दर्द होने की आशंका है। अक्सर सिर दर्द की समस्या बनी ही रहती है तो इस समस्या के निवारण के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget