एक्सप्लोरर

राशिफल 19 सितंबर 2019: आज किन बातों का रखें ध्यान और क्या करने से मिलेगा फल

राशिफल 19 सितंबर 2019: आज किन बातों का रखें ध्यान और क्या करने से मिलेगा फल। किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। ये सब जानने के लिए एक क्लिक में पढ़ें 19 सितंबर का राशिफल।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया कि कैसे बीतेगा आपका आज का दिन। आज क्या करने से मिलेगा लाभ और क्या चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। किन बातों पर विशेषकर ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य कैसा रहेगा। घर और ऑफिस में कैसा क्या माहौल रहेगा। ये सब जानने के लिए पढ़ें 19 सितंबर का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। यदि मन में किसी प्रकार का गिल्ट है तो आज किसी अपने से शेयर कर सकते हैं। खेल से जुड़े लोगों को निराशा हाथ लग सकती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आज ऑफिस में आपको काफी अलर्ट रहना होगा, क्योंकि आज काम ज्यादा हो सकता है और बॉस की निदा भी आप पर रहेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर झुनझुनाहट हो सकती है अपने स्वभाव को कंट्रोल करें। पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

ऑफिस के किसी के ना होने पर आपको माधव जिम्मेदारी दी जा सकती है यह मौका आपके लिए बहुत अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों को कुछ उपाय या पैसा अवश्य दें इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। दिल की बीमारी अगर है तो अपनी सेहत का ध्यान रखें समय समय पर डॉक्टर को दिखाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

अगर आप बहुत दिनों से अपने ट्रांसफर के लिए परेशान हैं, तो अब समय आ गया है आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी मित्र के यहां अगर किसी फंक्शन में जाना हो तो अवश्य जाएं। घर के अंदर ही चोट लगने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है जो लोग नया कारोबार डालना चाहते हैं उनके लिए भी अब शुभ समय आ रहा। वैसे आज का दिन खरीदारी करने पर केंद्रित है महत्वपूर्ण खरीदारी कर सकते हैं। जेब में रखा धन संभाल कर रखें अन्यथा गिर सकता है या चोरी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखिए। अकाउंट से संबंधित कार्य करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। घर की शांति भंग ना करें, ऊंचे स्वर में बात करना घर के माहौल को गर्म करेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

करियर के क्षेत्र में आज का दिन बहुत अच्छा है अपने काम को ईमानदारी के साथ करने में लाभ मिलेगा। यदि आप कोई सामान बेचना चाहते हैं या भूमि बेचना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ। स्वास्थ संबंधित दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

यदि आपको कैरियर में कोई और एक्स्ट्रा कोर्स करने की आवश्यकता लग रही है तो आज उस ओर कदम बढ़ा सकते हैं। माता पिता की सेवा मन लगाकर करें यदि उन्हें किसी चीज की आवश्यकता है तो उसकी व्यवस्था करें। वाहन दुर्घटना हो सकती है वाहन संभाल कर चलाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

ऑफिस में काम को लेकर कुछ तनाव हो सकता है लेकिन यह राजकाज है यह तनाव अपने घर लेकर कतई न जाए। छोटे भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती यदि वह कोई नशा करते हैं तो उनको उचित सलाह दें। जीवन साथी के साथ कुछ खटपट हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

ज्वेलरी का काम करने वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने का है. कोई टप्पे बाजी हो सकती है। आज घर जब जाए तो खाली हाथ ना जाए कुछ मीठा अवश्य ले जाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है राई का पहाड़ ना बनाएं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

स्वास्थ्य खराब होने की वजह से काम में मन नहीं लगेगा अगर ज्यादा दिक्कत हो तो रेस्ट करें। घर में काम करने वाले सहयोगी को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। आज कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

मनुष्य जन्म बहुत कीमती है अधिक तनाव लेकर उसको खराब ना करें मन प्रसन्न रखें। संतान को लेके कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जमीन जायदाद के विवाद में अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget