एक्सप्लोरर

राशिफल 11 जुलाई, 2019: आज का दिन प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के लिए कैसा रहेगा

राशिफल 11 जुलाई, 2019: जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल। किस राशि के लिए आज का दिन शुभ संदेश लेकर आया है और किन राशि वालों को आज सतर्क रहना है। ये सब जानने के लिए पढ़ें 11 जुलाई का राशिफल।

नई दिल्ली। एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया है आपको आपका आज का राशिफल। क्या कहती है ग्रहों की चाल, इसके मुताबिक आज का दिन आपका कैसा बीतेगा और किन बातों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ये सब जानने के लिए पढ़ें 11 जुलाई का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

आप में परिस्थितियों से लड़ने की पूर्ण क्षमता है। अंतिम चरण तक प्रयास करें। कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। आज कार्यों को बहुत ही सावधानीपूर्वक करना चाहिए। छोटी-सी लापरवाही काम की क्वालिटी को कम कर सकती है। बहुत दिनों से परिवार के साथ यदि बाहर भोजन नहीं किया हो और मूड भी बन रहा हो, तो सपरिवार भोजन करने जाना चाहिए।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

बॉस और आपके मध्य तालमेल अच्छा रहेगा, क्योंकि बॉस कार्य को लेकर आपसे खुश हैं। उनके सहयोग का पूर्ण लाभ लेने का प्रयास करना चाहिए। आपकी ईमानदारी उनके विश्वास को कायम भी रखना होगा। आज का दिन खरीदारी के लिए शुभ है, शॉपिंग पर जा सकते हैं। खरादारी करते समय पूजा से संबंधित वस्तु खरीदना अति शुभ होगा। सावधानी के साथ यात्रा करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए, वाहन सावधानी से चलाना होगा क्योंकि ग्रही स्थिति चोट लगा सकती है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप अपनी गलती की सजा दूसरों को दे रहे हैं। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। अपनी कमियों को देखने का प्रयास करें और इन्हें सुधारें। जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें। विवाद ज्यादा बढ़ने से बात बिगड़ सकती है।स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, इसलिए आज आराम को अधिक महत्व देना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

पिछली गलतियों से आज कुछ सीखना चाहिए। अपनी गलती पर दूसरों पर क्रोधित न हों। यह देखते चलें की, कहीं यह गलतियां दोबारा तो नहीं हो रही हैं। आज सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। घर में पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें। घर के सदस्यों की मदद से आपको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं। जिन लोगों का जन्मदिन हैं, उनको अतिआवश्यक उपहार प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज दिल और दिमाग दोनों ही सोचेंगे कि कार्य को कैसे पूरा किया जाए और आने वाले नए कार्यों को कैसे प्लान किया जाए। नए वाहन खरीदने को लेकर अभी समय उपयुक्त नहीं चल रहा है। कुछ समय के लिए रुक जाना ही बेहतर होगा। गर्भवती महिलाओं को आज बासी भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि बिगड़ा खान-पान स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

अपने गुणों की मार्केटिंग करें ताकि आप बॉस की निगाह में आ सकें। जिससे आपको लाभ होगा। अति गंभीरता से कार्य करें ,क्योंकि अधिकतर जल्दबाजी में किया कार्य खराब हो जाता है। जो आपको संकट में डाल सकती है। मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखिये। यदि मां की तबियत लंबे समय से खराब चल रही है तो उनका इलाज में कोई लापरवाही न बरतें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

ऑफिस में मित्र और सहयोगी आज कॉपरेटिव मूड में चल रहे हैं। आपको उनसे लाभ हो सकता है। जिन लड़कियों की शादी के संबंध में बात चल रही है, उनके लिए सही समय है। उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे और रिश्तों में भी खटास आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आपको अपनी बुद्धि और विवेक का सहारा लेते हुए काम करना है। किसी के बहकावे में आकर आप काम बिगाड़ सकते हैं।जिन चिंता आपको कई दिनों से परेशान कर रही थी अब उनका जाने का समय आ गया है। लाइफ पार्टनर व बिजनेस पार्टनर पर गुस्सा करना आज महँगा पड़ सकता है। अधिक विवाद होने पर तनाव का शिकार हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

अपने कार्यों की समीक्षा करें और समय नष्ट करने वाले कार्यों को अपनी वरीयता सूची से निकाल दें। यदि आज कोई विशेष पारिवारिक दिन हो, तो उसे खूब उत्सव के साथ मनाएं। चित्त में उल्लास की बिल्कुल भी कमी न होने दें। आज गाड़ी चलाते समय गति पर नियंत्रण रखना होगा। ग्रहीय स्थिति सामने वाले वाहन की गलती की वजह से दुर्घटना करा सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

लगातार आपको कर्मक्षेत्र में नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको इससे परेशान नहीं होना है, बल्कि उनसे कुछ नया सीखना चाहिए। यदि आपका धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान हो तो जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा में देवी दर्शन के लिए जाना अच्छा रहेगा। संबंधों को मजबूत करके रखें, क्योंकि यही आपकी पूंजी है। समय-समय पर अपने सगे-संबंधियों व मित्रों का हालचाल अवश्य लेते रहें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

धन को लेकर बहुत अधिक परेशान न हो। धन तो आता जाता रहता है, इसलिए धन के अतिरिक्त छोटी-छोटी खुशियों को भी महत्व दें। दिल में किसी प्रकार का कोई गिल्ट न रखें। जो भी है उसे प्रत्यक्ष रूप से कह देना सही होगा और दिल का बोझ भी कम होगा। परिवार के लोगों के पर अनावश्यक क्रोध न करें, क्योंकि एनर्जी का लेवल कम हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ऑफिस में किसी सहयोगी की हेल्प करनी पड़ें। प्रसन्नता के साथ हरसंभव मदद करें। टीम वर्क में काम करने का अपना ही आनंद है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। यदि आप काफी पुराने पर्चे की दवा बिना डॉक्टर की सलाह से आज भी खा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आज क्रोध से दूर रहें। बहुत ज्यादा हाईपर होने की आवश्यकता नहीं है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली मे जिम संचालक ने नशीली ड्रिंक देकर महिला के साथ किया 'गंदा काम', मालिक समेत 2 अरेस्ट
बरेली मे जिम संचालक ने नशीली ड्रिंक देकर महिला के साथ किया 'गंदा काम', मालिक समेत 2 अरेस्ट
सोनभद्र में मां और 2 मासूमों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले तीनों के शव, इलाके में सनसनी
सोनभद्र में मां और 2 मासूमों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले तीनों के शव, इलाके में सनसनी
श्रावस्ती में पकड़ा सीतापुर का कुख्यात अपराधी संजय लोनिया, 50 हजार रुपये का था इनाम
श्रावस्ती में पकड़ा सीतापुर का कुख्यात अपराधी संजय लोनिया, 50 हजार रुपये का था इनाम
'आई लव मोहम्मद' पोस्ट पर 7 महीने की जेल के बाद युवक को मिली राहत, इलाहाबाद HC ने दी जमानत
'आई लव मोहम्मद' पोस्ट पर 7 महीने की जेल के बाद युवक को मिली राहत, इलाहाबाद HC ने दी जमानत

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
‘डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप बोले- तेहरान को लहरा देना चाहिए आत्मसमर्पण का सफेद झंडा
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन
Tuesday Box Office: 'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'राजा शिवाजी' के सामने सब फेल, मंगलवार को निकली सबसे आगे, 'माइकल'-'भूत बंगला' का ऐसा रहा हाल
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
Kal Ka Rashifal: 6 मई 2026 बुधवार को वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल
कल का राशिफल (6 मई 2026): सिद्ध और बुधादित्य योग का दुर्लभ संयोग, बुधवार को इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का पंचांग
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
Embed widget