एक्सप्लोरर

Barabanki News: बाराबंकी से थूक लगाकर रोटी पकाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

UP News: बाराबंकी जनपद से रोटी पर थूक लगाकर पकाने का वीडियो सामने आने के बाद लोग ऐसे होटलों में खाना खाने से घबराने लगे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार खाने में थूकने वालों पर नकेल कसने के लिए अध्यादेश लेकर आने वाली है. फिर भी खाने में थूकने या किसी और तरह से गंदगी करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बाराबंकी से एक और डर्टी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स थूककर रोटी बनाता दिखाई दे रहा है. जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया है.

पूरा मामला बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा सुढ़ियामऊ से जुड़ा है. जहां स्थित हाफिज जी होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां रोटी बनाने वाला मोहम्मद इरशाद नाम का एक शख्स रोटी बनाते वक्त उसने थूकता दिख रहा है. किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद इरशाद बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नबीनगर मोहल्ले का निवासी है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.

वायरल वीडियो दिखी शख्स की करतूत
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पहले रोटी को हाथों से फैलाता है और फिर चुपके से उस पर थूक कर तंदूर में डालता है. इस वीडियो को देखकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भी है. हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है. बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने उस होटल को बंद करा दिया है और मामले में सख्त कार्रवाई की बात कर रही है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: मेरठ में महापौर और नगरायुक्त के कार्यालयों पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्यों हो रहे हैं ध्वस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget