एक्सप्लोरर

रायबरेली में रिश्तों का कत्ल, जमीन विवाद में भतीजे ने स्कॉर्पियो चढ़ाकर चाची को मार डाला

कोडरस गांव के रहने वाले दिनेश सिंह व राममूर्ति सिंह दोनों सगे भाई हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

रायबरेली. यूपी के रायबरेली में रिश्तों का कत्ल हुआ है. यहां जमीन विवाद के चलते भतीजों ने अपनी ही चाची का बेरहमी से कत्ल कर दिया. आरोपियों ने महिला पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. क्षेत्राधिकारी नगर ने परिजनों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

हैरान कर देने वाली ये घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस गांव की है. कोडरस गांव के रहने वाले दिनेश सिंह व राममूर्ति सिंह दोनों सगे भाई हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार को दिनेश सिंह अपनी जमीन में बाउंड्री बनाने के लिए रेखांकन कर ही रहे थे तभी राममूर्ति के दोनो बेटे तरुण प्रताप सिंह व आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया. हमले में दिनेश सिंह के पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए और उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी गिर गई. जिसके बाद आकाश ने विजयलक्ष्मी पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. घटना में विजयलक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आकाश और तरुण मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तरुण अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने परिजनों को समझा-बुझाकर ढांढस बंधाया और सख्त से सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बना दी है.

ये भी पढ़ें:

अलीगढ़: हिंदू लड़की को भगाकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था मुस्लिम युवक, लोगों ने कर दी पिटाई

अयोध्या में बन रही मस्जिद के ट्रस्ट में सरकारी प्रतिनिधि शामिल करने की मांग खारिज, SC ने सुनवाई से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget