एक्सप्लोरर

आगरा: गोकुल सिंह के नाम पर होगा फव्वारा चौक, जाट समाज में उपजी नाराजगी को थामने की कोशिश

आगरा में महान योद्धा गोकुल सिंह जाट की विशाल प्रतिमा लगवाई जाएगी. इसके अलावा फव्वारा चौक का नाम बदलकर उनके नाम पर किया जाएगा.

आगरा. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है. आंदोलन को लेकर जाट समाज बीजेपी से नाराज बताया जा रहा है. इसी नाराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी ने इमोशनल कार्ड खेला है. आगरा का फव्वारा चौक महान योद्धा वीर गोकुल सिंह जाट के नाम पर होगा. चौक का नाम बदलकर वीर गोकुला चौक रखा जाएगा. इसके अलावा शहर में उनकी अष्ट धातु की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी. महापौर नवीन जैन ने इसकी घोषणा की है.

महापौर ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि नगर निगम सदन में यह प्रस्ताव लाया जायेगा और फव्वारा चौक को वीर गोकुला जाट चौक के नाम से जाना जाएगा. वहीं, सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि समाज की मांग पर महापौर ने गोकुल सिंह जाट की स्मृति में उनके शहादत स्थल का नाम परिवर्तन व भव्य प्रतिमा स्थापित करने की जो घोषणा की है. यह केवल जाट समाज ही नहीं बल्कि समस्त हिंदू समाज, किसान भाइयों के लिए गर्व की बात है. पर्यटन नगरी आगरा में आने वाला देश-विदेश का पर्यटक महान योद्धा गोकुल सिंह जाट की गाथा को भली भांति जान सकेगा.

गोकुल सिंह ने किया था मुगलों की नाक में दम गोकुल सिंह का जन्म 17वीं शताब्दी में बृज क्षेत्र में हुआ था. उस समय मुगल शासकों ने लगभग पूरे देश पर अपना शासन कर लिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश का बृज क्षेत्र उन्हें हमेशा चुनौती देता रहा. उसकी एकमात्र वजह थी महान योद्धा गोकुल सिंह जाट. दिल्ली में बैठे मुगल शासकों ने कई बार युद्ध करके, छल-कपट का सहारा लेकर गोकुल सिंह जाट को हराने की कोशिश की, लेकिन गोकुल सिंह जाट की वीरता के आगे उनकी एक न चली. जब कोई भी मुगल सेनापति उन्हें परास्त नहीं कर सका तो अंत में सम्राट औरंगजेब को स्वयं एक विशाल सेना लेकर युद्ध लड़ना पड़ा और गोकुल सिंह को सपरिवार बंदी बनाकर बृज क्षेत्र पर कब्जा किया.

ये भी पढ़ें:

चौरी-चौरा के शहीदों को इतिहास के पन्नों में नहीं मिली जगह, शहादत से मिलती है प्रेरणा : नरेंद्र मोदी

प्रियंका गांधी के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई, कोई घायल नहीं, रामपुर जाते वक्त हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget