एक्सप्लोरर

यूपी को मिली 7476 करोड़ की सौगात, गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की 1182 करोड़ की सड़क परियोजनाएं शामिल

उत्तर प्रदेश को 7476.57 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल भी इससे अछूता नहीं है. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल को भी 1182 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिल गई है.

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में केन्‍द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्‍ली से वर्चुअल माध्‍यम से उत्तर प्रदेश की 7476 करोड़ रुपए की 16 सड़क परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास और सड़क निर्माण के लिए धन की कमी नहीं आएगी. उन्‍होंने कहा कि वे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से जमीन उपलब्‍ध कराने के साथ अड़चनों को दूर करने की मांग करते हैं. वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका स्‍वागत करते हुए अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने को कहा कि राष्‍ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में किसी भी प्रकार की अड़चन न आने पाए. उसे तत्‍काल प्रभाव से निस्‍तारित किया जाए.

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल को मिली सौगात उत्तर प्रदेश को 7476.57 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल भी इससे अछूता नहीं है. गोरखपुर-बस्‍ती मंडल को भी 1182 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिल गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 504.32 किलोमीटर लम्बी 16 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के सर्किट हाउस स्थित एनेक्‍सी भवन सभगार में शाम चार बजे सड़क संबंधी योजनाओं के शिलान्‍यास और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे. दिल्ली से जुड़े केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश को 7476.57 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी.

सीएम योगी ने नितिन गडकरी का किया हार्दिक स्वागत सीएम योगी केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के साथ गोरखपुर बाईपास जंगल कौड़िया से कालेसर तक के फोरलेन निर्माण समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि नितिन गडकरी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता हूं. कोरोना काल में भी उन्होंने 505 किमी लंबी 7477 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया है. छह वर्षों में उन्होंने विकास कार्यों को हर जगह पहुंचाया है. जितने राजमार्ग 60 साल में बने उतने 6 साल में बना कर दिखाए हैं. छह वर्ष में प्रदेश में विकास और राजमार्ग का निर्माण हुआ है, इसके लिए मंत्रालय बधाई का पात्र है.

यूपी को मिली 7476 करोड़ की सौगात, गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की 1182 करोड़ की सड़क परियोजनाएं शामिल

प्रदेश और आम नागरिकों का विकास होगा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्दर कार्य नई गति से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया. यूपी शासन से जुड़ी हुई कोई भी समस्या है, वहां समस्या को हल करने के लिए आश्वस्त करते हैं. ग्राम सभा की जमीन को जरूरत पड़ने पर राजमार्ग के लिए निशुल्क उपलब्ध कराएं. राजमार्ग के निर्माण से प्रदेश और आम नागरिकों का भी विकास होगा. लोग रोजगार से जुड़ सकेंगे. पहली बार जब गडकरी जी आये थे, तो एक बाईपास बनाने के बात कही थी. आज उसका भी लोकार्पण हो रहा है. आज 16 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है. प्रदेश की जनता की ओर से गडकरी जी और जनरल वीके सिंह जी को प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देता हूं.

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

- कानपुर जिले के अंतर्गत लेवल क्रासिंग संख्या 79डी पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य - राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का मेरठ से बुलंदशहर तक फोरलेन चौड़ीकरण - महोबा एवं बांदा के अंतर्गत कबरई से बांदा खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य - गोरखपुर में कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बायपास - सिद्धार्थनगर जिले में बढ़नी से कटाया चौक खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य - प्रतापगढ़ से प्रयागराज बायपास खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 96 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य - बहराइच से श्रावस्ती खंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

- गोरखपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 ए पर सिकरीगंज एवं गोला के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य - कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 के तमकुहीराज और पडरौना के बीच में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 75ई के मध्य प्रदेश बार्डर से शुरू होकर सोनभद्र होते हुए उत्तर प्रदेश-झारखंड सीमा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं इसी मार्ग पर एक अन्य कार्य - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91ए के भरथना चौक, इटावा से कुदरकोट मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135 सी ड्रमंडगंज से हलिया मार्ग तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य - राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135सी के रामपुर से भडेवरा मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज को मिली बड़ी सौगात, गंगा नदी पर बनेगा सिक्स लेन पुल, किया गया शिलान्यास

PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget