एक्सप्लोरर

यूपी में अब कोरोना की होगी 70% RTPCR जांच, कोविड अस्पताल में तब्दील होंगे निजी हॉस्पिटल- योगी

योगी आदित्यनाथ ने निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि जनपदों में अधिकारियों के संक्रमित होने की सूचना शासन को दें.

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. यूपी में अब कोरोना की 70 फीसदी जांच आरटीपीसीआर होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील करने का निर्देश दिया है.

सीएम योगी ने अफसरों संग बैठक में निर्देश दिए हैं कि गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर वर्चुअल आईसीयू से संवाद करें. सात ही निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल में तब्दील करें. योगी ने कहा कि जनपदों में अधिकारियों के संक्रमित होने की सूचना शासन को दें.

लखनऊ में सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज

बता दें कि उत्तर प्रदेश में रविवार को 15,353 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. यह राज्य में एक दिन में आए संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. इस अवधि में संक्रमण से 67 मरीजों की मौत हुई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डी. एस. नेगी ने बताया, ''पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोविड-19 के 15,353 नए मरीज मिले हैं. प्रदेश में एक दिन संक्रमित हुए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है. सबसे ज्यादा 4,444 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं.''

इसके अलावा वाराणसी में 1740, प्रयागराज में 1565, कानपुर नगर में 881, गोरखपुर में 390, झांसी में 291, मेरठ में 255, बलिया में 222, बांदा और बरेली में 221, गौतम बुद्ध नगर में 219 और रायबरेली में 210 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से और 67 लोगों की मौत हुई है. इनमें सबसे ज्यादा 31 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है. इसके अलावा प्रयागराज में नौ और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मृत्यु हुई है.

राज्य में इस वक्त 71,241 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,03,780 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक तीन करोड़ 67,61,069 नमूनों की जांच की जा चुकी है. राज्य में शुरू से लेकर अब तक कुल 6,92,015 मरीज कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Haridwar Mahakumbh 2021: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर शाही स्नान जारी, कोरोना नियमों की उड़ रही हैं धज्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget