उत्तराखंड: देहरादून में फटा कोरोना बम, 24 घंटे में मिले 68 मरीज
बता दें कि उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5445 हो गई है. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं.

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है. बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा गुरुवार को कोरोना से तीन और मरीजों की मौत हो गई है. बता दें कि उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5445 हो गई है.
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमित तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया. इनमें से एक मरीज की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि एक अन्य ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा. वहीं, तीसरे मरीज की मौत हरिद्वार जिले के रूड़की में हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 60 पहुंच चुकी है.
देहरादून में मिले सबसे ज्यादा केस राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा 68 कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं, हरिद्वार में 32 और नैनीताल में 31 मरीज मिले हैं. बतादें कि प्रदेश में अब तक कुल 3399 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. 1948 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है. इसके अलावा प्रदेश में कोविड-19 के 38 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं.
ये भी पढ़ें:

























