एक्सप्लोरर

यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 57 मौतें, प्रदेश में 3765 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को बीते 24 घंटे में एक दिन में सबसे ज्यादा 3765 संक्रमण के मामले सामने आए. वहीं, दूसरी तरफ एक दिन में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 57 मौतें हुईं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3765 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 57 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 1587 हो गया. प्रदेश में मौत के 57 मामले किसी एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. संक्रमण के 3765 मामलों का आंकड़ा भी एक दिन में सबसे ज्यादा है.

प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 3765 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई. पिछले 24 घंटों में सात वाराणसी, छह कानपुर, पांच गोरखपुर, जबकि बरेली और रायबरेली में चार-चार रोगियों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा 193 मौत कानपुर में हुई हैं.

अबतक कुल 1587 मरीजों की मौत

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 46,803 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं. संक्रमण से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 32,649 है जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 1587 लोगों की जान गई है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्डों में 32,652 लोग हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज किया जा रहा है.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जो समय से संक्रमण की जांच करा लेते हैं और समय से अपना इलाज शुरू करा लेते हैं, उन्हें इस संक्रमण से कोई परेशानी नहीं देखी जा रही है लेकिन जो बीमारी छिपाते हैं, लक्षण आने के बाद भी जांच नहीं कराते, जो बहुत देर से आते हैं, उनमें जटिलताएं आती हैं. कभी-कभी मरीज की मौत भी हो जाती है. उन्होंने ठीक हो चुके लोगों से अनुरोध किया कि वे अन्य लोगों को इस बीमारी के बारे में समझाएं.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: प्रशासन की सख्ती का असर, गंगोत्री धाम के तीर्थ-पुरोहित अब नहीं करेंगे बाहरी श्रद्धालुओं का विरोध

पत्नी ने खाने में मुर्गा नहीं बनाया, नशे में धुत पति ने जहर खाकर दे दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget