एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: बिना मंजूरी के लोगों को लग रहा था कोरोना का टीका, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी में पुलिस ने बिना मंजूरी कोरोना का टीका लगाने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में कोरोना वायरस का कथित टीका लगाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही चिकित्सा विभाग ने 7 लोगों के खिलाफ दादरी थाने में मामला दर्ज कराया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कस्बा दादरी में स्थित एक निजी पैथ लैब में कुछ लोग कोरोना वायरस का कथित टीका मुफ्त में लगा रहे थे.

उन्होंने बताया कि ये लोग एक निजी कंपनी के टीके को कोरोना वायरस का टीका बताकर लोगों को लगा रहे थे. इसी दौरान स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने टीके बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि औषधि निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

"कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके को ही मंजूरी" दादरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक संजीव सारस्वत ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके को मंजूरी दी है. इसके अलावा देश में अन्य किसी टीके को मंजूरी नहीं दी गई है. सारस्वत ने बताया, ‘‘मंगलवार को जीटी रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब में कथित तौर पर एक निजी कंपनी का टीका लोगों को लगाया जा रहा था. इसकी जानकारी विभाग को मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां कुछ लोगों को टीका लग चुका था. ’’ सारस्वत ने बताया कि टीम ने वहां रखे टीके के पैकेट को जब्त कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, यूपी में हुए इस जुर्म को सुनकर कांप जाएगी रूह

नोएडा: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश अस्पताल से हुआ फरार, पुलिस ने फिर से पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget