एक्सप्लोरर

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 36 नए मामले सामने आए, अबतक 94403 लोगों की हुई जांच

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये पुलिस ने धारा 144 और लॉकडाउन का पालन करने के लिये मंगलवार को सघन अभियान चलाया. वहीं, जिले में संक्रमण के 36 नये मामले सामने आये हैं.

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए. जनपद में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है. इस बीच एक दिन में 53 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 5,544 लोग कोविड-19 बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं, जिनमें 4958 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं. 903 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 43 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है.

जिले में 94,403 लोगों की हुई जांच 

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अबतक 94,403 लोगों की जांच की गयी है. इस बीच एक थाने के दो वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जनपद में अब तक 76 पुलिसकर्मी कोविड-19 से पीड़ित हो चुके हैं जिनमें 65 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है. अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अफसर कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

पुलिस का सघन अभियान

पुलिस ने मंगलवार को धारा 144 तथा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सघन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने एक मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 तथा लॉकडाउन जारी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने 4,401 वाहनों की जांच की और 1,511 वाहनों का चालान काटा गया है. उन्होंने बताया कि 14 वाहनों को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि 1,43,100 रुपए पुलिस ने जुर्माने के रूप में वसूला है.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें- कौन सी नदियों ने पार किया खतरे का निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget