एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: केदारघाटी में भरभरा कर गिरा 22 कमरों का होटल, लोगों में डर का माहौल

Hotel collapse in Kedarghati: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का कहर जारी है. केदार घाटी के रामपुर में भूस्खलन के कारण एक होटल के गिरने का वीडियो सामने आया है.

Hotel collapse in Kedarghati: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जहां बारिश से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तो वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के मकान होटल लॉज भरभरा कर गिर रहे हैं. केदार घाटी के रामपुर में भूस्खलन के कारण एक होटल के गिरने का वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस होटल में 22 कमरे थे. भारी बारिश के कारण इस होटल के नीचे जमीन दरकने के कारण होटल में दरारें आ गई थीं और इस होटल को आनन-फानन में खाली कराया गया. आज सुबह होटल की दीवारों ने जवाब दे दिया और यह होटल भरभराकर गिर गया. हालांकि होटल संचालक की समझदारी की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

पिछले कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं और पहाड़ों का दरकना जारी है. पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन से पहाड़ की कई सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही, नदी नालों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है. कई जगहों पर बरसाती नालों में लोगों के फंसने की सूचनाएं भी आ रही हैं तो वही रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में स्थित रामपुर गांव में एक होटल के गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है.

इससे पहले 4 अगस्त को रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में देर रात भारी बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं. इस हादसे के समय इन दुकानों में कई नेपाली और स्थानीय लोग सो रहे थे. गौरीकुंडके सेक्टर अधिकारी के अनुसार करीब 16 लोग लापता हो गए. अब तक तीन लोगों के शव मिले. इस इलाके में पिछले काफी समय से भारी बारिश का कहर जारी है. इससे पहले 18 जुलाई को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के पड़ाव फाटा में पहाड़ी टूटने से आठ कमरों वाला होटल और एक रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया था. इसके कारण केदारनाथ हाईवे को बंद करना पड़ा. रास्ते बंद होने से जगह-जगह हजारों केदारनाथ धाम यात्री फंस गए थे.

ये भी पढ़ें:

Kedarnath Yatra 2023: केदारघाटी में बारिश ने बरपाया कहर, जगह-जगह फंसे केदारनाथ धाम जाने वाले यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget