एक्सप्लोरर

UP के 22 PCS अधिकारी अब होंगे IAS, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर से नोएडा तक के अफसरों की पूरी लिस्ट देखें यहां

उत्तर प्रदेश में प्रांतीय सेवा के 22 अधिकारियों को प्रोन्नत कर भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बनाया गया है. इन सभी को जल्द ही बैच अलॉट होगा.

उत्तर प्रदेश में प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है. ये सभी अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवक होंगे. इन सभी का बैच अलॉटमेंट जल्द होगा. प्रान्तीय सेवा के कोटे की रिक्तियों के आधार पर 22 PCS अधिकारी, IAS के तौर पर प्रोन्नत किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार में नियुक्ति अनुभाग के विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा हस्तक्षारित पत्र में कहा गया है कि- भारतीय प्रशासनिक सेवा में परिवीक्षा पर नियुक्ति विषयक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार की अधिसूचना संख्या-14015/22/2025-AIS-I(S-II&III)-B, दिनांक 09 जुलाई, 2025 की छायाप्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए मुझसे आपसे यह कहने की अपेक्षा की गयी है कि आप भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान में भारत सरकार की उक्त अधिसूचना की शर्तों के अधीन तत्‌काल कार्यभार ग्रहण करने तथा पी०सी०एस० के कार्यरत वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाणक प्रतिहस्ताक्षरित कराकर अधोहस्ताक्षरी को अविलंब उपलब्ध कराने का कष्ट करें.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अयोध्या में पौधारोपण, सीएम योगी बोले- हमने हीटवेव को ग्रीनवेव में बदला

इन अफसरों का हुआ प्रमोशन
शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार भानु प्रताप यादव, दयाननंद प्रसाद ,विधान जायसवाल,विनोद कुमार गौड़, राजेश कुमार सिंह,सचिन कुमार सिंह,बलराम सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव , शैलेंद्र सिंह भाटिया,बसंत अग्रवाल ,गुलाब चंद्र, राजेश कुमार, राम सुरेश वर्मा, योगेंद्र कुमार, रणविजय सिंह ,नीलम, देवी प्रसाद पाल, वंदिता श्रीवास्तव, अंजू लता, महेंद्र कुमार सिंह ,जय नाथ यादव, विनय कुमार सिंह IAS बने हैं.

किन पदों पर सेवाएं दे रहें अफसर
जो अफसर PCS से आईएएस बने हैं, उसमें भानु प्रताप यादव फिलहाल सहारनपुर में अपर आयुक्त, विधान जयसावल यूपी अधीनस्थ सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक, राजेश कुमार सिंह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव, बलराम सिंह- सिद्धार्थनगर के सीडीओ, शैलेंद्र कुमार भाटिया नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी, देवी प्रसाद पाल यूपी लोकसेवा आयोग के उपसचिव, अंजू लता, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

इसके साथ ही जयनाथ यादव संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, दयानंद प्रसाद अपर निदेशक, प्रयागराज, विनोद कुमार गौड़ उप सचिव यूपी लोक सेवा आयोग, सचिन कुमार सिंह संयुक्त निदेशक मंडी परिषद्, विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपसचिव, यूपी लोकसेवा आयोग, बसंत अग्रवाल अपर जिलाधिकारी हाथरस, वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वाराणसी, महेंद्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी अयोध्या, विनय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी बिजनौर के पद पर अभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

इनके साथ ही गुलाब चंद्र अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, राम सुरेश वर्मा वक्फ न्यायाधिकरण सदस्य, रणविजय सिंह अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद, राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी नोएडा, योगेंद्र कुमार मंडी परिषद् उपनिदेशक और नीलम अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय को भी प्रोन्नत किया गया है.

Input By : विवेक राय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता, हिंदुस्तान में भी बना रहा वोटर, आरोपी गिरफ्तार
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय हटाने पर सियासत तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले किशोरी लाल शर्मा
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
झांसी में 19 साल की छात्रा की मौत, धमकी से आहत होकर उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने शुरू की जांच
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया
रामपुर जेल प्रशासन पर भड़कीं आजम खान की पत्नी, कहा- परमिशन के बाद भी बेटे को दोस्त ने मिलने नहीं दिया गया

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget