एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 20,963 कॉन्स्टेबल, पासिंग आउट परेड में शामिल हुये सीएम

सिपाहियों की कमी से जूझ रही उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये राहत की खबर है। विभाग को 20,963 कॉन्सटेबल मिलने जा रहे हैं। रविवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुये

लखनऊ, संतोष कुमार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। लखनऊ पुलिस लाइन में छह महीने से हो रही 676 महिला कांस्टेबल की ट्रेनिंग के बाद आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। सोमवार को प्रदेश के सभी ट्रेनिंग सेंटर पर पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को 20,963 नये सिपाही कानून व्यवस्था को संभालने के लिए मिल जाएंगे।

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह के साथ बीते छह महीने से लखनऊ और सीतापुर में ट्रेनिंग कर रही 676 महिला कॉन्स्टेबल का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रेनिंग के दौरान इंडोर आउटडोर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार महिला रिक्रूट को मुख्यमंत्री प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला कॉन्स्टेबल की पासिंग आउट परेड में शिरकत करते हुए संदेश दिया कि जब समाज की जरूरत के अनुरूप हम परिणाम देते हैं तो समाज भी उसी तरह हमें स्वीकार करता है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। बड़ी जनसंख्या है तो बड़ी चुनौतियां भी हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस में उन सभी कठिन मौकों पर बेहतर काम किया जो अन्य राज्यों की पुलिस को कठिन लग रहे थे। अब जरूरत जनता के बीच पुलिस को बेहतर संवाद बनाने की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नसीहत भी दी कि ऐसे आयोजनों में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि वह भी बचपन से खाकी के प्रति सम्मान और पुलिस में जाने का सपना पाल सके, खुद को तैयार कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला कॉन्स्टेबल को शपथ दिलाई और उसके साथ ही मंच के पास से गुजरते हुए ट्रेनी महिला कॉन्स्टेबल यूपी पुलिस का हिस्सा बन गई। ऐसे में इस गौरवशाली दिन पर परिवार का मान बढ़ाने वाली बेटियों की खुशी का ठिकाना नहीं था उनके लिए यह मौका खास था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget