एक्सप्लोरर

तो क्या अब 2000 के नोट को बंद करने की योजना बना रही है मोदी सरकार ?

एक बार फिर से सुगबुगाहट उठी है कि 2 हजार रुपये का नोट बंद होना वाला है। ऐसे में जानिए क्या है इस ख़बर की सच्चाई।

एबीपी गंगा। एक बार फिर से लोगों के जेहन में नोटबंदी की यादें ताजा हो गई हैं। इसके पीछे वजह वो ख़बर है जिसमें ये कहा गया है कि अब सरकार धीरे-धीरे 2 हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने जा रही है। हालांकि, इस बार पहले की तरह न तो कोई औपचारिक ऐलान होगा और न ही नोटों को बदलने की जरूरत पड़ेगी। इस बार सरकार ये काम ज्यादा सूझबूझ से करने जा रही है। इसके लिए सरकार की योजना पहले एटीएम से 2 हजार रुपये के नोटों को हटाने की है और बाद में चलन से बाहर करने की।

दरअसल, बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार की ख़बर के मुताबिक देशभर की करीब ढाई लाख मशीनों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं। अब इन मशीनों से धीरे-धीरे 2 हजार रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएंगे। क्योंकि सरकार इन मशीनों से 2 हजार रुपये के नोट रखनी की जगह 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखने की जगह बना रही है। बता दें कि एटीएम मशीन में जहां नोट रखे जाते हैं, उन्हें कैसेट कहा जाता है। एक एटीएम मशीन में चार कैसेट होते हैं। अभी तक इन कैसेट में 2 हजार, 500, 200 और 100 रुपये के नोट रखे जाते हैं। लेकिन अब नई व्यवस्था के मुताबिक इनमें सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का ही होगा।

क्या होगा 2000 के नोट का? अब सवाल उठता है कि 2 हजार रुपये के नोट का क्या होगा। माना जा रहा है कि सरकार धीरे-धीरे इन नोटों को बैंकों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचाएगी और एक दिन ये सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि नवंबर 2016 में मोदी सरकार ने नोटबंदी की घोषणा की थी। इस दौरान हजार रुपये के पुराने नोटों को बंद कर 2 हजार रुपये के नए नोट चलाए गए थे। एक जानकारी के मुताबिक कुल नोटों में करीब 50 फीसदी नोट 2000 के ही हैं।

क्या इस बार फिर होंगे नोटबंदी जैसे हालात ? इस ख़बर के बाद एक बार फिर कई लोगों के जेहन में ये सवाल कौंधने लगा है कि क्या एक बार फिर से नोटबंदी के हालात होंगे तो जवाब है नहीं। सूत्रों के मुताबिक ये बदलाव धीरे-धीरे होगा और पहले एटीएम से बदलाव शुरू होगा। इसीलिए ग्राहकों पर सीधे तौर पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget