एक्सप्लोरर

अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन के लिए मिले और 200 करोड़, मौजूदा सर्किल रेट को कम बता रहे हैं किसान

हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने के लिए योगी सरकार ने दो सौ करोड़ रुपया और दिया है। दो सौ करोड़ तीन महीने पहले मार्च में मिल चुका है। अब तक 400 करोड़ रुपया जमीन खरीदने के लिए मिला है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। हवाई पट्टी को एयरपोर्ट बनाने के लिए योगी सरकार ने दो सौ करोड़ रुपया और दिया है। दो सौ करोड़ तीन महीने पहले मार्च में मिल चुका है। अब तक 400 करोड़ रुपया जमीन खरीदने के लिए मिला है। छह अरब 40 करोड़ रुपये का जमीन खरीदने के लिए अनुमानित आकलन है। प्रस्तावित जमीन पर स्थित भवन एवं वृक्ष का मूल्यांकन भी इसमें शामिल है। जनौरा एवं गंजा के अधिकतर किसानों ने आवासीय एवं कृषि भूमि देने की सहमति दी है। पेच सिर्फ धर्मपुर सहादत के किसानों की प्रस्तावित जमीन के लिए फंसा है। मौजूदा सर्किल रेट को कम मान जमीन देने को तैयार नहीं, वह उससे अधिक चाहते हैं।

हो चुकी है अनुमोदन समिति की बैठक

नागरिक उड्डयन निदेशालय ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को क्रय समिति में नामित करने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। कमेटी के सदस्य एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोरेलाल शुक्ल के अनुसार भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हो चुकी है। उसी के अनुसार भूमि खरीदने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। धर्मपुर सहादत के किसानों का सर्किल रेट 21 लाख रुपये प्रति हेक्टअर है। आवासीय सर्किल रेट का अधिकतम दो गुना एवं कृषि भूमि का अधिकतम चार गुना प्रतिकर की व्यवस्था नए भूमि अर्जन एक्ट में है।

सर्किल रेट को कम बता रहे हैं किसान

धर्मपुर सहादत के किसान मौजूदा सर्किल रेट को कम बता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विस्तारीकरण के लिए करीब 107 हेक्टेअर भूमि ली जानी है। प्रस्तावित जमीन की परिसंपत्तियों का पहले ही मूल्याकंन जिला प्रशासन करा चुका है। उसके वृक्षों का वन विभाग ने एवं उस पर स्थित भवन का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग ने किया है। सहायक अभियंता एसडी पांडेय के अनुसार परिसंपत्तियों का आकलन कर बहुत पहले रिपोर्ट प्रशासन को वह सौंप चुके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब यूपी बनाएगा हवाई जहाज का ईंधन! योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
अब यूपी बनाएगा हवाई जहाज का ईंधन! योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
मीरजापुर-विन्ध्याचल, मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर
मीरजापुर-विन्ध्याचल, मुजफ्फरनगर में विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं के लिए 115 करोड़ रुपये मंजूर
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे खास सेंटर, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे खास सेंटर, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, इन पुराने बकायेदारों को राहत
यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, इन पुराने बकायेदारों को राहत

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget