एक्सप्लोरर

Gyanvapi News: काशी के लिए यादगार बना 2 फरवरी का दिन, एक ही परिसर में निभाई गई नमाज और पूजा पाठ की परंपरा

Gyanvapi News: काशी में 2 फरवरी का दिन यादगार बन गया है, यहां एक ही परिसर में पूजा-पाठ और नमाज पढ़ी गई. बीते दिन दोनों धर्मो ने जो परंपरा निभाई उसको गंगा जमुनी तहजीब से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Gyanvapi News: इन दिनों काशी ज्ञानवापी का मामला पूरे देश में सुर्खियों में है. जहां एक तरफ ज्ञानवापी परिसर के लिए दो अलग-अलग पक्षों द्वारा अदालत परिसर में अपनी दलीलें रखी जा रही हैं और परिसर के पुरातन इतिहास का अपने धर्म से होने का दावा किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ 2 फरवरी के दिन एक अलग तस्वीर तब देखने को मिली जब 31 जनवरी से खुले तहखाना में दर्शन करने के साथ-साथ उसी परिसर में नमाज भी अदा की गई. 

हालांकि काशी का शहर गंगा जमुना तहजीब के लिए भी जाना जाता है. यहां हर धर्म के लोग रहते हैं और ज्ञानवापी परिसर में बन रहा यह संयोग भी उसी उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.ज्ञानवापी परिसर से जुड़े मामलों की अदालतीं सुनवाई और आदेश को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए थे. जहाँ एक तरफ ड्रोन से लेकर बैरिकेडिंग व्यवस्था के तहत चेकिंग कों बढ़ा दिया गया था वहीं शहर के लोगों को अफवाहों व भ्रामक बातों से बचने की सलाह दी जा रही थी.

'पूजा पाठ और नमाज के लिए उमड़ी भीड़'
वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर के दक्षिण में स्थित तहखाना में दर्शन पूजन शुरू हो चुका है. 2 फरवरी के दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं तहखाना में रखे मूर्तियों का बाहर से दर्शन पूजन किया. इसके अलावा तहखाना आदेश के बाद पहले जुमे की नमाज के लिए हजारों की संख्या में नमाजी भी ज्ञानवापी परिसर में नमाज के लिए उमड़े थे. इस दौरान एक अनोखी तस्वीर तब देखने को मिली जब दोपहर 1:00 बजे ज्ञानवापी परिसर स्थित मस्जिद में जहां नमाजियों ने नमाज अदा की वही तहखाना में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन भी किया. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब एक ही छत के नीचे दो अलग-अलग धर्म की परंपरा को एक साथ निभाया गया हो. 

'शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नमाज'
 सामान्य दिनों की तुलना में जुमे की नमाज के दिन भारी संख्या में नमाजी ज्ञानवापी परिसर में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में जुमे की नमाज के दिन तकरीबन 1:00 बजे नमाज शुरू हुआ. अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से किए गए ऐलान के बाद नमाज में दुआखानी हुई. और शांतिपूर्ण  तरीके से ज्ञानवापी परिसर में नमाज और तहखाना की पूजा पाठ परंपरा पूर्ण की गई. काशी में हिंदू धर्म के साथ-साथ जैन,  बुद्ध, मुस्लिम, सिख सभी धर्म के लोग अपनी विरासत के साथ अपनी परंपरा को निभाते हैं, और बीते दिनों से दोनों धर्मो द्वारा निभाई गई यह परंपरा को भी गंगा जमुनी तहजीब के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Noida में मकान के कमरे से तीन भाई-बहन के शव बरामद, पुलिस ने जताया इस बात का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget