एक्सप्लोरर

नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट से 51 बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों को रवाना हुए 1180 छात्र,

लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिये सरकार ने कमर कस ली है। इस कड़ी में छात्रों के लिये नोएडा में सरकार ने बसें लगायी है।

नोएडा, बलराम पांडे। होम मिनिस्ट्री से मिली छूट के बाद लॉकडाउन में फंसे छात्र और श्रमिक वापस अपने घर को लौटने लगे हैं। जिला प्रशासन की शुक्रवार देर रात हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 1200 छात्रों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद व नोएडा डिपो की बसों को लगाया जाएगा। शाम से ही छात्रों की भीड़ ग्रेटर नोए़़डा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पर जुटने लगी थी। यहां से सभी छात्रों को बस के जरिए भेजा गया।

नोएडा की अमेठी यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रही अलका त्रिपाठी अपने होमटाउन गोरखपुर जाने के लिये नोएडा के बॉटटिनिकल बस अड्डे पहुंची। उनका कहना था कि पहले लॉक डाउन के बाद लग रहा था, कि सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन जब तीसरा लॉक डाउन तब लगा यह सब कुछ जल्दी ठीक नहीं होने वाला है और इसमें काफी समय लगेगा इस बीच घर वालों की भी याद आ रही थी और घर वाले भी लौट आने का बात कह रहे थे इसलिए मैं जा रही हूं। जबकि बिजनौर के रहने वाले ओंकार नाथ यहां पर कोचिंग के लिए आए थे। लॉक डाउन होने के कारण कोचिंग भी बंद हो गई और वहां फंस गए, ऊपर से रहने का किराया भी देना पड़ रहा था इसीलिए वे बिजनौर वापस लौट रहे हैं।

पहले बसों को सैनिटाइज किया गया और फिर छात्रों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें एक प्रमाणपत्र सौंपा। इसे उन्हें अपने जिले के प्रशासन को दिखाना होगा जहां से उन्हें अपने घरों को रवाना किया जाएगा। जनपद में 1180 बच्चों ने अपने घर जाने के लिए निर्धारित एप पर रजिस्ट्रेशन कराया था। उसके बाद छात्रों को इस बारे में फोन कॉल्स और मैसेजेस के जरिए जानकारी दी गई थी। शाम से ही छात्रों की भीड़ ग्रेटर नोए़़डा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पर जुटने लगी थी। यहां से सभी छात्रों को बस के जरिए भेज दिया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा गया।

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि यहां से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग 51 जिलों में जाने वाले 1200 छात्रों के लिए व्यवस्था की गई थी। सभी बच्चों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराई गई। उन्हें घर पहुंचकर 14 दिन होम क्वॉरंटाइन में रहना होगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। लंबी दूरी के इलाकों में जाने वाले छात्रों के लिए गाजियाबाद डिपो से डीजल संचालित बसें आई हैं। वहीं 200 से 250 किलोमीटर की दूरी के इलाकों में जाने के लिए नोएडा डिपो की सीएनजी बसों को संचालित किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget