एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में मिले 100 से ज्यादा कोरोना मरीज, 600 पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में 55 मरीज मिले हैं. इसके अलावा अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर और टिहरी में 8-8, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में 4-4, नैनीताल में 3, पौड़ी और रूद्रप्रयाग में 2-2 और पिथौरागढ़ में एक मरीज मिला है.

देहरादून: उत्तराखंड में एक दिन में 100 से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. शुक्रवार को राज्य में 102 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार हो गया है. संक्रमितों की संख्या अब 602 हो गई है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर बताया गया कि ताजा मामलों में से सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में 55 मरीज मिले हैं. इसके अलावा अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर और टिहरी में 8-8, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में 4-4, नैनीताल में 3, पौड़ी और रूद्रप्रयाग में 2-2 और पिथौरागढ़ में एक मरीज मिला है. खबर के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर मरीज प्रवासी हैं जो हाल ही में उत्तराखंड लौटे हैं. 602 मरीजों में से 89 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 505 लोगों का इलाज चल रहा है. इसके अलावा पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है.

बागेश्वर में मिले 8 कोरोना मरीज बागेश्वर जिले में एक हफ्ते बाद कोरोना मरीज मिले हैं. जिले में शुक्रवार को 8 नए कोरोना मरीज मिले. इनमें से पांच लोग महाराष्ट्र जबकि तीन दिल्ली से आए थे. सभी 8 मरीज गरुड़ ब्लॉक के कौसानी स्थित फैसेलिटी सेंटर में भर्ती थे. बागेश्वर जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 16 हो गई है.

होम क्वारंटीन में एक बुजुर्ग की मौत अल्मोड़ा के स्यल्दे ब्लॉक के तलाई गांव मे होम क्वारंटीन में रहे रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग व्यक्ति तलाई गांव का ही रहने वाला है था. पुलिस ने पंचनामा भर शव को परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को दमा की बीमारी थी. 21 मई को दिल्ली से इलाज कराके वो गांव लौटा था.

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में 1 जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और चर्च, 10 लोगों के जाने की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget