एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों के नर कंकाल खोजेगी 10 टीमें, चार दिन तक चलेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार सुबह सोनप्रयाग में टीमों को ब्रीफ करने के बाद रवाना किया.

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में साल 2013 में केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे. इसके अलावा सैकड़ों लापता लोगों का तो आज तक पता भी नहीं चल सका है. ऐसे में लापता लोगों के नर कंकाल की खोज की जाएगी. इसके लिए 10 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार सुबह सोनप्रयाग में टीमों को ब्रीफ करने के बाद रवाना किया. साथ ही एसपी केदारनाथ में रहकर टीमों को दिशा-निर्देश देंगे. हर टीम का नेतृत्व एक उप निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है, जबकि टीम में दो आरक्षी जनपद पुलिस और दो आरक्षी एसडीआरएफ तथा एक फार्मासिस्ट तैनात किये गये हैं.

चार दिन तक चलेगा अभियान भुल्लर ने बताया कि केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के मृत शरीर, नर कंकालों की खोजबीन के लिए चार दिवसीय सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है. गठित की गई टीमों में रुद्रप्रयाग से तीन उपनिरीक्षक, आठ आरक्षी, चमोली से दो उपनिरीक्षक, 6 आरक्षी, पौड़ी गढ़वाल से दो उपनिरीक्षक, 6 आरक्षी, एसडीआरएफ से तीन उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी व 19 आरक्षी तथा 10 फार्मासिस्ट सहित कुल 60 कार्मिक अभियान में शामिल रहेंगे. हर टीम को पर्याप्त मात्रा में कैम्पिंग टैंट, स्लीपिंग बैग, मैट्रस, रसद सामग्री, आवश्यक सुरक्षा उपकरण, वायरलेस सेट, फोटो वीडियोग्राफी के लिए कैमरे उपलब्ध कराये गये हैं. सभी मार्गों पर चलाये जाने वाले खोजबीन अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के लिए गूगल मैप का उपयोग किया जायेगा. उत्तराखंड: केदारनाथ आपदा में लापता लोगों के नर कंकाल खोजेगी 10 टीमें, चार दिन तक चलेगा अभियान

7 साल बाद भी लापता लोगों की तलाश बता दें कि 16/17 जून को केदारनाथ आपदा में हजारों लोग लापता हो गए थे. आपदा के सात सालों बाद भी लापता लोगों के नर कंकालों की खोज जारी है. आपदा के समय लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए केदारनाथ से विभिन्न ट्रैकिंग रूटों का सहारा लिया था. कई लोग रास्ता भटक गए और भूख-प्यास के कारण मौत का शिकार होना पड़ा.

नर कंकालों के डीएनए लिए जा रहे हैं.. आपदा के बाद से आज तक हजारों लोगों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं, जिस कारण नर कंकालों की खोज कर डीएनए लिए जा रहे हैं. विगत वर्षों में भी आपदा में लापता लोगों के मृत शरीर व नर कंकालों की खोज के लिए टीमें गठित कर सर्च अभियान चलाया गया था. इस दौरान प्राप्त होने वाले नर कंकालों का विधिवत डीएनए सैंपल लेने के बाद रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें:

केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के नरकंकाल खोजेगी पुलिस।

आपदा के सात साल बाद भी केदारनाथ मंदिर को नहीं मिला अपना हक, सीएम रावत को भेजा गया पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget