एक्सप्लोरर

आगराः मेडिकल परीक्षा में ब्लूटुथ के जरिए नकल कर रहे थे 10 छात्र, पुलिस को गैंग का शक

आगरा में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान नकल करते हुए 10 छात्रों को पकड़ा गया है.

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में परीक्षा के दौरान नकल करते हुए 10 छात्रों को पकड़ा गया है. यहां भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में एमबीबीएस परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान नकल करते हुए 10 मुन्नाभाई पकड़े गए. बता दें कि फार्मेसी विभाग में एमबीबीएस (तृतीय वर्ष) नेत्र विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जा रही थी. इस दौरान कुछ नकलची इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से नकल कर रहे थे.

यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक सुबह की पाली यानी 8 से 11 बजे तक परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान निरीक्षण में शिक्षकों को कुछ छात्रों की गतिविधियों पर शक हुआ. जांच करने पर 10 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए. छात्रों के कानों और जूतों में छोटी ब्लूटुथ डिवाइस लगी हुई थी. कुछ छात्रों के गले के ताबीज में भी डिवाइस लगी हुई थी. इस डिवाइस की मदद से संस्थान के बाहर से बोल कर नकल कराई जा रही थी.

प्राइवेट कॉलेज के हैं छात्र नकलचियों के पकड़े जाने की सूचना तुरंत कुलपति प्रो. अशोक मित्तल और कुलसचिव डा. अंजनी कुमार मिश्रा को दी गई. दोनों मौके पर पहुंचे. पुलिस को भी सूचना दी गई. नकलचियों की कापी सील कर दी गई और उनसे पूछताछ की गई. बताया जा रहा है कि छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के हैं.

गैंग का शक वहीं, नकलची पकड़े जाने की सूचना पर एसपी (सिटी) रोहन भी पुलिस फोर्स समेत पहुंचे. उन्होंने एक-एक कर स्टूडेंट्स से लंबी पूछताछ की. फिलहाल पुलिस इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेगी. साथ ही पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि इस तरह की नकल के पीछे कोई बड़ा गैंग सक्रिय है.

ये भी पढ़ेंः

उत्तराखंड में सामने आए कोरोना के 336 नए मामले, अब तक 933 लोगों की गई जान हाथरस केस में बड़ी लापरवाही, चार आरोपियों में से एक निकला नाबालिग, सस्पेंड पुलिसवालों से CBI ने की पूछताछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget