एक्सप्लोरर

अब स्मार्ट तरीके से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी आगरा पुलिस, कुछ ऐसी है तैयारी

तकनीक की मदद से आगरा पुलिस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की मदद से शहर में अपराधियों पर स्मार्ट तरीके से शिकंजा कसेगी और लगातार बढ़ते अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा.

आगरा: तकनीक की मदद से आगरा पुलिस अब स्मार्ट तरीके से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी. दरअसल आगरा में इंट्रीगेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में पुलिस की ट्रेनिंग होना शुरू हो गई हैं. लगभग 288 करोड़ की लागत से बने आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने ICCC में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम विकसित किया गया है. जिसके तहत पुलिस के रिकॉर्ड में फीड अपराधियों के डेटाबेस से इसका मिलान किया गया है.

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आगरा में 243 जगहों पर 1216 कैमरे लगाए गए हैं. जिसमें से करीब 150 कैमरों में एफआरएस सिस्टम विकसित किया गया है. आगरा स्मार्ट सिटी में इजरायली तकनीकी की मदद से विकसित लिए एफआरएस के जरिए अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी. इसके लिए 1 जनवरी से ड्राई रन शुरू हो गया है और 1 अप्रैल से ये सिस्टम पूरी तरह फंक्शनल हो जाएगा.

अपराधी को पकड़ने में तुरंत मदद मिल सकेगी आगरा स्मार्ट सिटी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत आंनद मेनन के मुताबिक अगर कोई भी व्यक्ति आदतन अपराधी है और उसका डेटाबेस पहले से पुलिस के पास है, तो घटना के बाद उसकी लोकेशन क्या है, तुरंत पता लगाया जा सकेगा. साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी के साथ घटना करके भागता है, तो पीड़ित व्यक्ति द्वारा बताए गए डिटेल के आधार उस जैसे पहचान वाले अपराधियों का डेटाबेस सर्वर पर निकलकर सामने आ जाएगा जिससे अपराधी को पकड़ने में तुरंत मदद मिल सकेगी.

अब स्मार्ट तरीके से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी आगरा पुलिस, कुछ ऐसी है तैयारी

आगरा एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक स्मार्ट शहर के कांसेप्ट में पुलिस का भी स्मार्ट होना है. इसके लिए एक कंट्रोल रूम अलग से पुलिसलाइन में भी बनाई जा रही है. जहां फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ ही व्हिकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आगरा पुलिस स्मार्ट तरीके से काम कर सकेगी. इस सिस्टम में ऑनलाइन तरीके से 50 अपराधियों का डेटा एक बार में और ऑफलाइन सैकड़ों अपराधियों का डेटाबेस सर्वर पर डाल अपराध के खुलासे में मदद मिलेगी.

आगरा में 12 हजार अपराधियों का डेटाबेस तैयार आगरा एसएसपी के मुताबिक उनके पास आगरा में ही 12 हजार अपराधियों का डेटाबेस तैयार है, जिसको अब सर्वर से अटैच किया जा रहा है. और उन्होंने इसके लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में 12 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है, जो 24 घंटे इस कंट्रोल रूम से शहर की हरेक गतिविधि पर नज़र रखेंगे. वहीं 1 अप्रैल से ये एफआरएस पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा, अभी स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी में इसका ट्रायल रन होना शुरू हो गया है.

बुलंदशहर शराब कांड: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget